जैसलमेर

वरिष्ठ नेता ले रहे व्यवस्थाओं का जायजा, पीले चावल देकर दिया आमंत्रण

जोधपुर संभाग की राजस्थान गौरव सुराज यात्रा के जैसलमेर से आगाज होने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की हनुमान चौराहा पर प्रात: 11 बजे आयोजित आम सभा की तैयारियों के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसलमेर प्रवास पर पहुंच रहे है।
2 min read
Aug 23, 2018
Senior leader Inspection of arrangements of rajasthan gaurav yatra
वरिष्ठ नेता ले रहे व्यवस्थाओं का जायजा, पीले चावल देकर दिया आमंत्रण

जैसलमेर. जोधपुर संभाग की राजस्थान गौरव सुराज यात्रा के जैसलमेर से आगाज होने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की हनुमान चौराहा पर प्रात: 11 बजे आयोजित आम सभा की तैयारियों के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसलमेर प्रवास पर पहुंच रहे है।
भाजपा प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि प्रदेश से जैसलमेर पहुंचने वाले नेताओं में वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव, प्रदेश प्रवक्ता जिला संगठन प्रभारी सवाई माधोपुर, जयपुर नगर निगम के पूर्व उप महापौर मनीष पारीक और ब्यावर के वरिष्ठ नेता इन्द्रसिंह बागावास ने जैसलमेर पहुंचकर ााजपा के जिला पदाधिकारियों के साथ सभा की और अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। उधर, पोकरण में ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, राजसीको अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास व विधायक शैतानसिंह राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ पोकरण विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और आमजन को सभा में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने सभा स्थल का दौरा किया। महिलाओं ने किले पर गौरव यात्रा की आमसभा में आने के पीले चावल बाटें।

लिया यात्रा का जायजा
पोकरण. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेन्द्रसिंह व क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ सहित भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के रामदेवरा गांव में शुक्रवार को मु यमंत्री की यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब है कि राजस्थान गौरव यात्रा के तहत मु यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को दोपहर डेढ बजे रामदेवरा आएगी तथा बाबा की समाधि के दर्शन कर पेनोरमा परिसर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेगी। बुधवार की शाम केन्द्रीय राज्यमंत्री शेखावत, ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेन्द्रसिंह व क्षेत्रीय विधायक राठौड़ भाजपा नेताओं के साथ रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने यहां लगाए जा रहे पांडाल, आमसभा की तैयारियों का जायजा लिया।

राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर जनसंपर्क
फलसूण्ड. केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने राजस्थान गौरव यात्रा के तहत क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। सांसद शेखावत ने क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, फलसूण्ड मंडल अध्यक्ष गंगासिंह जोधा, महामंत्री रतनसिंह, मदनसिंह राठौड़, दानसिंह, मदनसिंह जोधा के साथ फलसूण्ड, झलोड़ा सहित गांवों में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं की बैठकें ली। उन्होंने 24 अगस्त को रामदेवरा में आयोजित मु यमंत्री की सभा में भाग लेने आग्रह किया।

Published on:
23 Aug 2018 06:13 pm