जैसलमेर

जैसलमेर: घर में मां-बेटे के शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

जैसलमेर की लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। दुमंजिला मकान के अलग-अलग कमरों में 38 वर्षीय मां और 16 वर्षीय बेटे के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह चाचा को फोन करने और पड़ोसी से बातचीत के बाद दोनों की मौत का खुलासा हुआ, पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 8:42 PM IST
jaisalmer news
मृतक सोनू कंवर व दक्षवर्धन

जैसलमेर. जैसलमेर स्थित लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी के रहवासी मकान में 38 वर्षीया मां और 16 साल के बेटे के अलग-अलग कमरों में शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की है। जानकारी के अनुसार कॉलोनी के सी ब्लॉक स्थित दुमंजिला घर में सोनू कंवर (38) और उसका बेटा दक्षवर्धन (16) रहते थे। शनिवार सुबह करीब 5.45 बजे दक्षवर्धन ने शहर की गांधी कॉलोनी में रहने वाले अपने चाचा दौलतसिंह को फोन किया था, लेकिन वे कॉल रिसीव नहीं कर सके। उसके बाद पड़ोस में रहने वाली महिला ने दूध वाले के आने के संबंध में सोनू कंवर के फोन पर कॉल किया था, जिसे दक्षवर्धन ने रिसीव किया और बताया कि, वे आज गांव जा रहे हैं इसलिए दूध नहीं लेना है।

खिडक़ी के रास्ते किया घर में प्रवेश

पुलिस कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने बताया कि मृतक के चाचा दौलत ङ्क्षसह ने कई बार कॉल किए लेकिन जब बात नहीं हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी को बताया। उनकी पत्नी ने पड़ोस में रहने वाली महिला से घर की जानकारी लेने को कहा। दोपहर करीब 12.30 बजे दौलत सिंह सांवल कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से खिडक़ी तोडकऱ भीतर दाखिल हुए। घर के भूतल स्थित कमरे में सोनू कंवर का शव लिटाया हुआ था। वहीं प्रथम मंजिल के कमरे में दक्षवर्धन का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस का प्रथम दृष्टया मानना है कि महिला ने रात में खुदकुशी की और उनका शव बेटे ने उतारा, उसके बाद उसने शनिवार दिन में आत्महत्या कर ली।

तीन साल पहले पिता की हुई मौत

जानकारी के अनुसार मृतक दक्षवर्धन के पिता का करीब तीन साल पहले सडक़ हादसे में पिता की निधन हो गया था। पुलिस ने नागौर में रहने वाले सोनू कंवर के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सबके चेहरों पर मां-बेटे की इस तरह से मौत को लेकर गहरा अफसोस नजर आया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Updated on:
31 Oct 2026, 8:42 PM IST
Published on: