जैसलमेर

शिक्षकों को स्कूल समय के बाद एसआइआर का कार्य करना होगा

माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर सीताराम जाट ने प्रदेश के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) में लगे शिक्षकों को एसआइआर से संबधित कार्य स्कूल समय के बाद करने के लिए निर्देशित किया जाए।

2 min read
Feb 20, 2026

माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर सीताराम जाट ने प्रदेश के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) में लगे शिक्षकों को एसआइआर से संबधित कार्य स्कूल समय के बाद करने के लिए निर्देशित किया जाए। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने गत 10 फरवरी को ‘चुनावी ड्यूटी से व्यवस्थाओं पर संकट’ शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें बताया गया कि पिछले कई महीनों से अधिकांश पुरुष शिक्षक और व्याख्याता चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण ड्यूटी में लगे हुए हैं, जिसके कारण स्कूलों में पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

दूसरी तरफ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने 10 फरवरी को ही आदेश जारी किया और 11 तारीख से सभी बीएलओ अपने स्कूल में पहुंच गए। प्रशासन की ओर से आदेश में बताया गया कि बीएलओ एप के जरिए मतदाता मैपिंग कार्य के संबंध में सभी बूथ लेवल अधिकारियों को 4 नवम्बर 2025 से विभागीय, कार्यालय, विद्यालय समय में कार्य से पूर्ण दिवस का शिथिलन प्रदान करते हुए एसआइआर कार्य करने के लिए छूट प्रदान की गई थी। इस शिथिलन को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाता है। सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी उपस्थिति मूल पदस्थापन स्थल पर अविलम्ब देंगे।

परीक्षाओं का दिया हवाला

अब निदेशक की ओर से प्रदेश भर के लिए जारी निर्देश में कहा गया कि चुनाव आयोग की ओर से शिक्षकों को एसआइआर संबंधित आवश्यक कार्य के लिए लगाया गया है। वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की 10 वीं व 12 वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। स्थानीय परीक्षाऐं भी आगामी माह में होनी है। परीक्षाएं विभाग का अति-महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य है।

जिलों में शिक्षा अधिकारियों को कहा कि इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से आयोजित बैठक मे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की ओर से दी गई सहमति एवं प्राप्त निर्देशानुसार निर्देशित किया जाता है कि वे संबंधित जिला कलक्टर से समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध कार्यक्रम के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर व स्थानीय परीक्षाएं आयोजित होने तथा बोर्ड परीक्षा डयूटी व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शिक्षकों की आवश्यकता के दृष्टिगत अधीनस्थ अध्यापक जिनकी एसआइआर में ड्यूटी लगाई हुई है, उन्हें एसआइआर से संबधित कार्य स्कूल समय के बाद करने के लिए निर्देश जारी करें।

Published on:
20 Feb 2026 08:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर