जैसलमेर

फायरिंग करने के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर

-जगह-जगह तलाश कर रही पुलिस

less than 1 minute read
Aug 10, 2021
फायरिंग करने के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर

जैसलमेर. जिले के सम पुलिस थाना क्षेत्र में बीते रविवार को बीदा और फलेड़ी के बीच मार्ग में पुरानी रंजिश को लेकर की गई फायरिंग के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह तलाशी अभियान छेड़े हुए है, लेकिन अभी तक उसके हाथ खाली है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने संबंधित ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि एक दो दिन में आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। सम थाना के प्रभारी एएसआइ दीपसिंह मय जाब्ता आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं। इस संबंध में तीन टीमें गठित की गई हैं। सम थाना में आदु खां निवासी खिदराणियों की ढाणी ने लतीफ खां वगैरह कुल 19 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस को बताया गया कि शादी समारोह में जा रहे आदु खां वगैरह के वाहन को दो कैम्पर गाडिय़ों में सवार होकर आए लोगों ने रुकवाकर फायर किए और वाहन के कांच तोड़ दिए। टायर पंचर कर दिए और तोडफ़ोड़ की तथा आरोपी फरार हो गए। उपअधीक्षक श्यामसुंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
पूर्व में हो चुकी है हत्या
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खिदराणियों की ढाणी निवासी दोनों पक्षों के बीच चार साल पुरानी रंजिश है। तब बताया जाता है कि लतीफ खां के परिवार के व्यक्ति रहमतुल्ला पुत्र दोधे खां की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उस मामले में आदु खां आदि पक्ष के एक दर्जन लोगों को न्यायालय में पेश किया जो फिलहाल जमानत पर हैं।

Published on:
10 Aug 2021 02:48 pm
Also Read
View All