4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer: तपिश के बाद बरसी राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश ने बदला मौसम

जैसलमेर। स्वर्णनगरी में शनिवार को दिनभर भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शाम होते-होते मौसम ने बड़ी राहत दी। तेज हवाओं, मेघ गर्जन और बारिश के साथ बदले मौसम ने वातावरण को सुहावना बना दिया। जैसलमेर के साथ पोकरण और रामदेवरा में भी हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे।
2 min read
Google source verification
jaisalmer photo

jaisalmer patrika photo

जैसलमेर. स्वर्णनगरी में शनिवार को दिनभर भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि देर शाम करीब 7.50 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज मेघ गर्जन और हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। लंबे समय बाद हुई इस बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। इसी तरह से जिले के पोकरण और रामदेवरा में भी शनिवार शाम को तेज गति की बारिश से आमजन हर्षित हो गया। इन क्षेत्रों में दिन भर तेज गर्मी और उमस से लोगों का बेहाल रहा, लेकिन बाद में मौसम ने पलटी लगा कर वातावरण को पूरी तरह से शीतल कर दिया।

सडक़ों पर दौड़ा पानी, मौसम हुआ सुहाना

जैसलमेर में बारिश शुरू होते ही शहर की कई सडक़ों पर पानी बहने लगा। बाजारों और मुख्य मार्गों के साथ गली-मोहल्लों में लोगों ने बरसात में भीगने का आनंद लिया। लोग घरों की छतों और खुले स्थानों पर पहुंचकर ठंडी फुहारों का स्वागत करते नजर आए। दिनभर गर्मी से परेशान रहे लोगों के चेहरों पर बारिश के बाद राहत साफ दिखाई दी। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे आगामी दिनों में मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

किसानों और कारोबारियों में बढ़ी उम्मीद

बारिश से किसानों के चेहरों पर भी उम्मीद की नई किरण जगी है। यदि आगामी दिनों में अच्छी वर्षा का दौर जारी रहता है तो खरीफ फसलों की तैयारियों को गति मिलेगी। वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का मानना है कि मानसूनी मौसम जैसलमेर की खूबसूरती में नया आकर्षण जोड़ता है। मौसम सुहाना होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों ने भी राहत महसूस की। आगामी दिनों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में गर्मी का असर और कम हो सकता है। इससे पहले मौसम विभाग ने शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री के उच्च स्तर तक पहुंचा रहा। सुबह से तीखी सूर्य किरणों ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया। दोपहर और उसके बाद तो आसमान से मानो अंगारे बरसते महसूस हुए। शाम के समय आसमान में बादल छा गए और तेज गति की हवाएं चली। मौसम विभाग ने शाम से रात 8.30 बजे तक जैसलमेर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। शहरवासी आसमान की ओर टकटकी लगा कर बारिश का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार देर शाम उनकी साध पूरी हो गई।