जैसलमेर

खरगोश का शिकार करने के आरोपी को पकड़ा

- कबीर बस्ती गांव से किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Jan 10, 2024
खरगोश का शिकार करने के आरोपी को पकड़ा

जैसलमेर जिले के कबीर बस्ती गांव से खरगोश का शिकार करने का शिकारी पकड़ा गया है। वन्यजीव प्रेमियों के सहयोग से वन विभाग ने शिकारी केशरनाथ को उसके घर से पकड़ा। वन विभाग को जानकारी मिली थी कि शिकारी केशरनाथ ने एक खरगोश को पकड़ा है और वह उसे आगे बेचने की फिराक में है। इस पर विभाग की टीम ने वन्यजीव प्रेमियों के साथ मिलकर कबीर बस्ती गांव में उसके घर पर दबिश देकर उसे पकड़ा। उसके पास से एक खरगोश, खरगोश पकडऩे का औजार, मरु लोमड़ी की पूंछ व हरिण के सींग भी बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग ने उसके पास से बाइक को भी बरामद किया है। बताया जाता है कि केशरनाथ पेशेवर शिकारी है और वह लंबे समय से वन्य जीवों का शिकार करके बाजार में बेचता रहा है। उसके पास से बरामद किए गए घायल खरगोश को पशु चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया है। वन विभाग की कार्रवाई वनपाल भोमाराम बिश्नोई और पुरुषोत्तम द्वारा की गई और शिकारियों को पकडऩे में वन्यजीव प्रेमी राधेश्याम बिश्नोई और श्याम बिश्नोई का मुख्य रूप से सहयोग रहा है।

Published on:
10 Jan 2024 08:15 pm
Also Read
View All