जैसलमेर

आधा दर्जन मृत हिरण के अवशेष मिलने क्षेत्र में सनसनी, शिकार की आशंका

रामदेवरा क्षेत्र के मावा गांव के समीप फील्ड फायरिंग रेंज में करीब आधा दर्जन हिरणों के मृत अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के पुलिस और वन-विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जांच आरंभ की। मृत हिरणों के अवशेष वन विभाग ने एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

2 min read
Mar 09, 2026

रामदेवरा क्षेत्र के मावा गांव के समीप फील्ड फायरिंग रेंज में करीब आधा दर्जन हिरणों के मृत अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के पुलिस और वन-विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जांच आरंभ की। मृत हिरणों के अवशेष वन विभाग ने एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। रेंज के भीतर अलग-अलग पेड़ों पर आधा दर्जन से अधिक हिरणों के अवशेषों को लटके हुए थे और जगह-जगह खून बिखरा हुआ था। चरवाहों ने इसे देखा तो लोहारकी गांव के वन्यजीव प्रेमी धर्मेंद्र पूनिया को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर वन्यजीव प्रेमी धर्मेंद्र पु़निया,पांचाराम डारा,विकास विश्नोई,बबलू विश्नोई,लक्ष्मण गोदारा सहित बड़ी संख्या में वन्यजीव प्रेमी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम को लेकर वनविभाग व रामदेवरा पुलिस को सुचना दी। सूचना पर पोकरण वन विभाग के एसीएस चन्द्रशेखर कौशिक,छायण रेंज के क्षेत्रीय वनधिकारी लक्ष्मण स्वामी तथा रामदेवरा पुलिस थाने से सहायक उपनिरीक्षक दईदानसिंह राजपुरोहित सहित वन-विभाग व पुलिस के कार्मिक मौके पर पहुंचे और अलग-अलग पेड़ों पर हरिणों के अवशेष अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। मामले को लेकर विश्नोई टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद व अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवराज बिश्नोई ने वन-विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामले कि गहनता से जांच कर शिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने कि मांग है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मण स्वामी ने बताया कि वन्यजीव प्रेमियों की सूचना पर टीम ने मृत हरिण के अवशेष बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। घटना 2 से 3 महीने पुरानी बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मावा गांव के पास रेंज में मृत हिरणों के अवशेष मिले हैं, जिनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Published on:
09 Mar 2026 09:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर