जैसलमेर

सूरज ने तरेरी आंखें, पारा 31 डिग्री पर पहुंचा

स्वर्णनगरी सहित मरुस्थलीय जिले में सर्दी के मौसम के बाद सीधे गर्मी की आहट महसूस की जाने लगी है। शुक्रवार को दिनभर सूरज की किरणों ने गर्मी का अहसास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026

स्वर्णनगरी सहित मरुस्थलीय जिले में सर्दी के मौसम के बाद सीधे गर्मी की आहट महसूस की जाने लगी है। शुक्रवार को दिनभर सूरज की किरणों ने गर्मी का अहसास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों को सडक़ों पर चलते समय सिर व चेहरे को ढंकने की नौबत आने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले गुरुवार को यह क्रमश: 27.8 व 12.3 डिग्री दर्ज हुआ था। इस तरह से एक दिन में अधिकतम पारे में 3.2 डिग्री का उछाल आया। मौसम के अचानक करवट बदलने से लोग संभल कर चलने में भलाई मान रहे हैं। ऐसे में वे हल्के ऊनी कपड़ों का उपयोग अब भी कर रहे हैं।

Published on:
13 Feb 2026 08:51 pm
Also Read
View All