स्वर्णनगरी में सूर्य की तीखी किरणों ने दोपहर में गर्मी की आहट का अहसास दिलाया। दिन भर तपते सूरज के चलते लोग सडक़ पर निकलते समय धूप से बचाव के जतन करने के लिए विवश हो रहे हैं।
स्वर्णनगरी में सूर्य की तीखी किरणों ने दोपहर में गर्मी की आहट का अहसास दिलाया। दिन भर तपते सूरज के चलते लोग सडक़ पर निकलते समय धूप से बचाव के जतन करने के लिए विवश हो रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 16.8 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले क्रमश: 32.7 व 16.0 डिग्री रहा था। दिन भर तेज धूप के कारण घरों व दुकानों आदि में पंखें पूरी स्पीड से चलाए जाने लगे हैं। हालांकि रात में शीतल बयार के चलने से अभी सर्दी के मौसम का थोड़ा बहुत असर महसूस होता है। मोटे ऊनी कपड़ों की बजाय हल्के गर्म कपड़ों से अलसुबह और रात के समय आसानी से काम चल रहा है। शहर में शीतल पेय बेचने वालों के ठेलों व दुकानों आदि पर ग्राहकी में तेजी आ रही है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में पारा बढ़ कर 35 डिग्री के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।