जैसलमेर

हिंदू सनातन धर्म की एकता और संगठन को मजबूत करने की जरूरत

हिंदू सम्मेलन समिति के बैनर तले विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू सनातन धर्म की एकता और संगठन को मजबूत करना ।
2 min read
Jan 18, 2026
Feature image

हिंदू सम्मेलन समिति के बैनर तले विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू सनातन धर्म की एकता और संगठन को मजबूत करना । वक्ताओं ने कहा कि समाज में आपसी सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने जागरूक, संस्कारवान और संगठित समाज बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए अतिथियों ने कहा कि वर्तमान का जो समय है, वह किसी से छिपा नहीं है।

जब तक हिंदू समाज के लोग संगठित होकर नहीं रहेंगे, तब तक हमारा सर्वांगीण विकास नहीं हो सकेगा। हमारी हिफाजत व इज्जत बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने पड़े, वह उठाने चाहिए। समय-समय पर जब भी जरूरत पड़ती है, समाज के लोग एकत्रित को संगठित हो गांव के विकास जिले के विकास राज्य व देश के विकास के लिए कार्य करें। हिंदू समाज के लोग विभिन्न क्षेत्र में रहकर जन सेवा का कार्य भी कर रहे हैं, ऐसे लिए उन युवाओं को चिन्हित करके मंच पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेंवतसिंह तंवर व पशुओं के लिए सेवा कार्य करने वाले कंवराजराम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला शक्ति दर्शना रंगा ने भी विचार व्यक्त किए।

कलश यात्रा निकाली

कार्यक्रम का आगाज बाबा रामदेव समाधि समिति के सामने से कलश यात्रा का आयोजन किया गया, 8जिसमें दर्जनों की संख्या में बालिकाएं सर पर कलश लेकर भारत माता की जय से संबंधित नारे लगाते हुए चाचा चौक से होते हुए ग्राम पंचायत मेला चौक तक पहुंची। भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से आगाज किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राव भोमसिंह तंवर, विरमदेवरा राव किशोरसिंह, विजयदास महराज निकलंक धाम तोरनिया जूनागढ़, डूंगरसिंह, विजय कुमार, भंवरसिंह भाटी, सांगाराम सुथार, रमेश वाल्मीकि, सुमेरसिंह, भूराराम मेघवाल, रेवंतराम बेलदार, चीमाराम भील, आंबाराम वानर, सांगाराम सहित सभी वर्ग के समाज के लोग मंचासिन अतिथि रहे। कार्यक्रम के संयोजक बिंजराजसिंह व सह संयोजक टिकुराम कुमावत सहित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

Updated on:
18 Jan 2026 09:12 pm
Published on:
18 Jan 2026 09:12 pm