जैसलमेर

मुख्य चौराहे पर मृत पशुओं के कंकाल रख जताया विरोध

फलसूण्ड गांव के मुख्य चौराहे पर कुछ लोगों ने मृत पशुओं के कंकाल डालकर विरोध प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
May 02, 2025

फलसूण्ड गांव के मुख्य चौराहे पर कुछ लोगों ने मृत पशुओं के कंकाल डालकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार कुछ लोग सड़क सीमा में अपनी अस्थाई पेटियां लगाकर मजदूरी कर रहे थे।पुलिस प्रशासन ने सड़क के बीचों बीच नही बैठने को लेकर उनकी अस्थाई पेटियां हटा दी, इस पर गुस्साए लोगों ने मुख्य चौराहे पर मृत पशुओ के कंकाल डाल रास्ता जाम कर के विरोध प्रदर्शन करने लगे।देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे तीन जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया और भीड़ को हटाया। पुलिस प्रशासन ने उपस्थित लोगों से समझाइश कर मृत पशुओं के कंकाल को हटाया गया।

अज्ञात बीमारी से 10 बकरियों की मौत

नाचना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शुक्रवार को किसान रेशमाराम के खेत में बने पशु बाड़े में 10 बकरियाें की अज्ञात बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है। पशुपालक रेशमाराम ने बताया कि उसके खेत में बने पशु बाड़े में शुक्रवार को 10 बकरियां अज्ञात बीमारी से मर गई। पशुधन में फैली अज्ञात बीमारी से पशुपालकों को चिंता हो रही है। बकरियां में फैली बीमारी की सूचना पशु कंपाउंडर को दी गई। भीषण गर्मी में बकरियां में फैली अज्ञात बीमारी से पशुपालन आए दिन परेशान हो रहे हैं।

Published on:
02 May 2025 08:29 pm
Also Read
View All