जैसलमेर

JAISALMER NEWS- मोटर व्हाइकल एक्ट का उल्लंघन करने पर 31 के विरुद्ध की यह बड़ी कार्रवाई

31 वाहनों के काटे चालान, वाहनों के लगाए रिफ्लेक्टर
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 8:25 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

शराब पीकर बाइक चलाते एक गिरफ्तार
पोकरण (जैसलमेर). प्रदेशभर में चलाए जा रहे सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस की ओर से अवैध, ओवरलोड व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहनों के चालान काटे जा रहे है। थानाधिकारी माणकराम विश्रोई ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को उपनिरीक्षक तेजमालसिंह की ओर से नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पांच वाहनों के चालान किए गए तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग मोबाईल यातायात पुलिस प्रभारी तेजसिंह की ओर से 11 वाहनों के चालान कर वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए गए। थानाधिकारी विश्रोई ने बताया कि यातायात पुलिस प्रभारी खेतसिंह सांखला के नेतृत्व में टीम की ओर से कस्बे में विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 15 वाहनों व हाथ ठेलों के चालान काटे गए तथा वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए गए। उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक बाइक को रुकवाकर जांच की, तो चालक के शराब पीए होने की आशंका हुई। ब्रिथ इन लाइटयंत्र से जांच करने पर शराब पीए होने की पुष्टि हुई।जिस पर बाइक चालक झाबरा निवासी सुमेरसिंह पुत्र भोजराजसिंह को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की गई।

Published on: