बस्सी

अव्यवस्था…. बायोमेट्रिक मशीन में उलझा शिक्षक आवासीय शिविर !

-देवीकोट व सोनू में बंद, नाचना में नाम नहीं हुए फीड -दूसरे चरण के पहले दिन अधिकांश शिक्षकों की नहीं हो पाई बायोमेट्रिक हाजरी
2 min read
• •
Updated: 23 May 2017, 9:42 PM IST
teacher training
teacher education
जैसलमेर. सर्व शिक्षा अभियान की ओर से शुरू किए गए ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर का दूसरे चरण का पहला दिन बायोमेट्रिक सिस्टम के अपडेट नहीं हो पाया। पत्रिका पड़ताल में सामने आया है कि शिविर केपहले दिन कई स्थानों पर शिक्षको की बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं हो पाई। गौरतलब है कि जिले में सोमवार को ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर की के दूसरे चरण का आगाज किया गया, जिसमें जैसलमेर पंचायत समिति के 2, सम व पोकरण के 4-4 सहित कुल 10 आवासीय शिविरो का आगाज किया गया गया है, लेकिन दो शिविर स्थलों पर बिजली आपूर्ति बंद होने होने और बायोमेट्रिक मशीन का बैटरी बेकअप नहीं होने से ये मशीनें बंद रही। ऐसे में यहां बायोमेट्रिक हाजरी नहीं हो पाई है।
देवीकोट व सोनू में बंद मशीन
सर्व शिक्षा अभियान की ओर से शुरू किए गए आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के तहत पहले दिन सोनू व देवीकोट में शुरू किए गए शिविरो में बायोमेट्रिक मशीन नहीं चल पाई। शिविर में लगाई गई बायोमेट्रिक मशीन लाइट के अभाव में शुरू नहीं हो पाई। जानकारों के अनुसार देवीकोट में बिजली आपूर्ति बंद रहने से बायोमेट्रिक मशीन की बेटरी चार्ज नहीं हो पाई, वहीं सोनू में भी ये ही हालात रहे।
नाचना में नहीं हुए नाम फीड
जानकारों के अनुसार जैसलमेर पंचायत समिति ब्लॉक के दो शिविर चांधन व नाचना में शुरू किए गए। इनमें से नाचना में आयोजित शिविर के पहले दिन बायोमेट्रिक हाजरी नहीं हो पाई। शिविर व्यवस्थापक जीवनलाल ने बताया कि मशीन में शिक्षकों के नाम शाम तक फीड नहीं हो पाए थे। ऐसे में पहले दिन बायोमेट्रिक हाजरी नहीं हो पाई।
शिविर के पहले दिन बायोमेट्रिक मशीन की बैटरी चार्ज नहीं होने से शिविर स्थलों पर उपस्थिति नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार डाइट में लगी बायोमेट्रिक मशीन का चार्जर एडोप्टर नहीं है, लेकिन पहले शिविर में कम्प्यूटर एडोप्टर से चार्ज कर दिया और दूसरा शिविर अभी है नहीं। ऐसे में परेशानी नहीं हुई, लेकिन ग्रामीण अंचलों में बैटरी चार्ज के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से देवीकोट व सोनू में बायोमेट्रिक मशीन चार्ज नहीं हो पाई।
नहीं है सुविधाएं
जैसलमेर में आवासीय प्रशिक्षण शिविर ऐसी जगह आयोजित किए गए है, जहां आवश्यक सुविधाएं नहीं है। बायोमेट्रिक मशीन की बैटरी को चार्ज करने की व्यवस्था नहीं होने से देवीकोट व सोनू में दिक्कत आई है।
- लक्ष्मीदेवी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट, जैसलमेर
Published on: