मोहनगढ़ क्षेत्र के नहरी इलाके में सोमवार को दो युवकों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक पन्नौधर पुलिया के पास नहर में भेड़ों को नहला रहे थे, इस दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह की है। मुरीद खां (15) पुत्र अलशेर खां निवासी करणीनगर, मोहनगढ़ तथा अरबास खां (22) पुत्र तालब खां निवासी भीखोड़ाई नहरी क्षेत्र में भेड़ों को नहला रहे थे, कि अचानलक पैर फिसलने से दोनों युवक संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल प्रयास कर दोनों को बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में मोहनगढ़ के अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने सीपीआर देकर उनकी स्थिति सुधारने का प्रयास किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जैसलमेर रेफर किया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।