जैसलमेर

असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराया मिनी ट्रक

पोकरण कस्बे में जोधपुर-जैसलमेर बाईपास मार्ग पर फलसूण्ड चौराहे के पास एक मिनीट्रक अचानक संतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक को चोट नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2019, 7:02 PM IST
Unbalanced mini truck collided with dividers in pokhran
असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराया मिनी ट्रक

जैसलमेर.पोकरण कस्बे में जोधपुर-जैसलमेर बाईपास मार्ग पर फलसूण्ड चौराहे के पास एक मिनीट्रक अचानक संतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक को चोट नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया। फ्रूट से भरा एक मिनीट्रक गुरुवार को अलसुबह जोधपुर से जैसलमेर की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाईपास मार्ग पर फलसूण्ड चौराहे के पास अचानक मिनीट्रक का स्टेयरिंग फैल हो गया और ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। जिससे मिनीट्रक का अगला हिस्सा व केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को मामूली चोंटें ही लगी। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

टूटे नाले से हादसे की आशंका
लाठी. गांव में सडक़ किनारे क्षतिग्रस्त नाले से हादसे की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण करवाया गया है। निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने के कारण नाले क्षतिग्रस्त हो चुके है तथा ऊपर से सीमेंट गिर जाने से गड्ढ़े हो गए है। ऐसे में किसी व्यक्ति, पशु या वाहन के इसमें गिर जाने से किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से नाले की मरम्मत करवाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Published on: