जैसलमेर

उखड़ा डामर, सड़कें क्षतिग्रस्त… नियमित जलापूर्ति में व्यवधान

राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे मोहल्ला मीटिंग कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जोधनगर व जोधपुर रोड के आसपास बैठे दुकानदारों व निवासियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।

2 min read
Feb 27, 2026

राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे मोहल्ला मीटिंग कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जोधनगर व जोधपुर रोड के आसपास बैठे दुकानदारों व निवासियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। दुकानदारों ने निवासियों ने बताया कि जोधनगर में लंबे समय से सुविधाओं का विस्तार नहीं हो रहा है। यहां जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी है। डामर उखड़ जाने और गहरे गड्ढ़े हो जाने के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोधनगर में जिले का दूसरा बड़ा राजकीय जिला चिकित्सालय स्थित है। साथ ही दो निजी अस्पताल और मेडिकल मार्केट है। जिससे मरीजों की भीड़ रहती है। यहां आसपास क्षेत्र में बड़ी संख्या में दुकानें व कस्बे का मुख्य बाजार स्थित है। साथ ही धार्मिक स्थल भी होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। जोधपुर, फलसूंड, बाड़मेर, अहमदाबाद जाने वाले लोग भी इसी मार्ग से आवागमन करते है। ऐसे में दिन रात लोगों की चहल पहल देखी जा सकती है। जनसुविधाओं का विस्तार नहीं होने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गहरों गड्ढ़ों से हादसे का भय

जोधनगर में सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़कों में गहरे गड्ढ़े हो गए है। जिसके कारण रात में पर्याप्त रोशनी के अभाव में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इसी प्रकार जोधपुर रोड व जोधनगर क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर भी कई रोड लाइटें खराब पड़ी है। दूसरी तरफ जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है।

जलापूर्ति की भी रहती है समस्या

लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की भी कई बार समस्या रहती है। नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को महंगे दामों में पानी खरीदकर मंगवाना पड़ता है। जिसके कारण उन्हें परेशानी होती है। इसी प्रकार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी लडख़ड़ाई हुई है। कचरे व गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मोहल्ला मीटिंग के दौरान ओमप्रकाश व्यास, गिरीराज, पूनमसिंह, हरिसिंह, भगवानसिंह, भोमाराम, मानवेन्द्रसिंह, बद्री शर्मा, रफीकखां आदि उपस्थित रहे।

Published on:
27 Feb 2026 08:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर