जैसलमेर

वंदे गंगा अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेवारी : प्रतापपुरी

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया गया।

less than 1 minute read
Jun 05, 2025

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जल संरक्षण, बारिश जल संचयन, पारंपरिक जल स्त्रोतों के पुनरुद्धार व जनजागरुकता को लेकर भणियाणा क्षेत्र के राजमथाई गांव में स्थित बांदरड़ी नाडी पर क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी ने जल पूजन कर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही भणियाणा, धोलासर, मावा गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक जिम्मेवारी का आह्वान भी है। उन्होंने आमजन से इस अभियान से जुडऩे, जल संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाने का कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 40-50 वर्ष पूर्व जल का स्तर 5-10 मीटर पर होता था, लेकिन अब यह 600-700 मीटर तक पहुंच गया है, जो चेतावनी है कि अब हमें सतर्क होकर जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। इससे पूर्व महिलाओं व बालिकाओं की ओर से मंगल कलश यात्रा भी निकाली गई।

किया पौधरोपण, दिलाया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी गुरुवार को शुरुआत की गई। राजमथाई गांव में विधायक ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। साथ ही आमजन से अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाने और पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी महेशचंद्र मान, विकास अधिकारी हनुमानाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हींगड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार, सरपंच बाबूराम सुथार धोलासर, मंडल अध्यक्ष महेश चारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Published on:
05 Jun 2025 08:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर