धर्म संस्थान मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की ओर से सहायता सामग्री का एक ट्रक रवाना किया
जैसलमेर. जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को िफलसूण्ड रामदेवरा पैदल मार्ग के कार्य को तीव्र गति से करवाकर शीघ्र पूरा कराने और इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं करने की हिदायत दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि जहां पर भी बरसात से पैदल मार्ग ट्रेक क्षतिग्रस्त हुआ है, उसको भी सही करावें। उन्होंने रामदेवरा में सडक़ों के पेचवर्क व सडक के किनारे बबूल की झाडियों की कटाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पानी, बिजली एवं मौसमी बीमारियों की समसामयिक साप्ताहिक बैठक में यह बात कही। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी चिकित्सा अधिकारियों को पाबंद करें कि वे मलेरिया के रोगियो के उपचार की समुचित व्यवस्था रखें एवं इसके प्रति सचेत रहें। उन्होंनें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा गतिविधि कराने के लिए विशेष अभियान चलाने और जहां पर भी गंदा पानी है वहां पर कू्रड ऑयल डालने, फोगिंग मशीन से स्प्रे कराने व टेमोफोर्स डालने की गतिविधियां करने को कहा है।
48 घंटे के अंतराल में पेयजल आपूर्ति कराएं
जिला कलक्टर ने शहर में हो रही जलापूर्ति पर असंतोष जताया और कहा कि वे 48 घंटे के अंतराल में पेयजल आपूर्ति करवाना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जलदाय विभाग के अभियंताओं को वित्तीय वर्ष में कितने आरओ प्लांट, हैण्डपंप एवं नलकूप, जीएलआर, एसआर स्वीकृत हुए है और कितने खुद गए है, उसकी पूरी सूचना पेश करें। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के दो नलकूपों को शीघ्र खुदवाने, कनिष्ठ अभियंताओं को पाबंद कर बेरियों का गांवों के साथ ही ढाणियों के नाम **** पूरा सवें करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने बैठक में पोकरण एवं बाडमेर लिफ्ट पेयजल परियोजना के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की एवं इन कार्यो को भी गति के साथ कराने पर जोर दिया। उन्होंने पानी के सेम्पल जांच प्रभावी ढंग से लेने के भी निर्देश दिए।