23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video Jaisalmer- बॉर्डर पर तैनात जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधे

-कलक्टर भी पहु़ंचे बॉर्डर, की जवानों की हौसला अफजाई

3 min read
Google source verification

image

Jitendra Kumar Changani

Aug 08, 2017

जैसलमेर
. जिले की पाकिस्तान से सटी भारतीय सीमा चौकियों पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कलाइयों पर रंग-बिरंगी राखियां सोमवार को चमचमा रही थी तो उनके चेहरे खिलखिला रहे थे, लेकिन इससे पहले अपने घरों से सैकड़ों मील दूर देश की सीमाओं की हिफाजत में तैनात जवानों की आंखे उस वक्त भर आई जब सीमाजन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची बहिनों ने उनके कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधे।

्समिति के जिला मंत्री शरद व्यास ने बताया कि इस बार भी सीमाजन कल्याण समिति की 26 टीमों में शामिल 160 से अधिक पुरुष व महिला कार्यकर्ता जिले की 120 सीमा चौकियों की ओर सूर्यास्त के साथ ही प्रस्थान कर गए। कुछ ही देर में पाकिस्तान से सटी भारतीय सीमा चौकियों पर
रक्षाबंधन
का पर्व उत्सव के रूप में मनाया जाने लगा। समिति के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की नजदीक की स्कूल व कॉलेज से एकत्रित किए। रक्षा सूत्र व संदेश पत्रक सैनिकों को सौंपे। बहिनों के संदेश पढक़र कई-कई जवानों की आंखे नाम हो गई। समिति की शहर एवं म्याजलार, फतेहगढ़,
जैसलमेर
, रामगढ़, मोहनगढ़, नाचना, पोकरण, बाप एवं फलोदी तहसीलों से बॉर्डर पर पहुंचे दलों ने वहां तैनात जवानों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधे। समिति के कार्यकर्ताओं ने सीमा चौकियों पर पौधरोपण भी किया। समिति के प्रदेश संगठन मंत्री नीम्बसिंह जिलाध्यक्ष अलसगिरी, संगठन मंत्री वासुदेव, जिला टीम के वीरेन्द्रसिंह, भूरसिंह बीदा व तहसील टीम के गणपत बोरावट, राजेश चांडक, हमीरसिंह, ओंकारसिंह म्याजलार, दिनेश खत्री, उम्मेदसिंह भाटी, स्वरुपसिंह, मालसिंह जामड़ा, लालूसिंह सोढ़ा व दुर्गा वाहिनी इत्यादि के नेतृत्व में टीमों ने सीमा चौकियों पर रक्षा बंधन पर्व मनाया। जिला कलक्टर केसी मीना ने भी सीमा चौकी रोहिताश पर पहुंचकर रक्षा बंधन पर्व मनाया। टीम प्रभारी मालसिंह जामड़ा व सुजानसिंह ने जिला कलक्टर के साथ मौजूद उपमहानिरीक्षण (दक्षिण) नरेश कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर केसी मीना ने जवानों को संबोधित किया और हौसला अफजाई की।

नोख. सीमाजन कल्याण समिति की ओर से सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा प्रहरियों को रक्षासूत्र बांधे गए।
समिति की नोख उपतहसील की टीम के रमेशकुमार माली, शैतानसिंह दैया, ओमप्रकाश माली, महेन्द्रसिंह सिसोदिया, लालचंद सोलंकी, खुशबु व प्रेम सीमा की हेलरवाला व केसूर तलाई चौकी पर पहुंची। यहां बालिकाओं को देख सैनिकों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। बालिकाओं ने जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी।
नाचना. सीमाजन कल्याण समिति तहसील नाचना के दो दलों की ओर से सीमा पर तैनात जवानों के रक्षासूत्र बांधे गए। प्रथम दल में समिति के मांगूसिंह तंवर, स्वरूपसिंह ताड़ाना, राजेन्द्रसिंह, देवीदानसिंह, हेमसिंह, पूनमसिंह, नगेन्द्रसिंह, बालिका चेतना, स्वरूप ने सीमा चौकी आरके ढाणी, सबरी, शैतानहिल तथा दूसरे दल के राजेन्द्र चाण्डक, दुर्गादास टावरी, अगरसिंह, आईदानसिंह, आवड़दानसिंह, बाबूसिंह, नारायणराम, बालिका नेहा, सुमनकंवर, छोटूकंवर ने सीमा चौकी नूरा, सिल्वी, सुनील पर तैनात सीमा प्रहरियों के रक्षासूत्र बांधे। जिस पर जवानों ने उनका आभार जताया।

कलक्टर ने रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया, सीमा क्षेत्र में किया रात्रि विश्राम
जैसलमेर. जिला कलक्टर के.सी. मीना ने रक्षाबंधन का त्योहार भारत-पाक सीमा से सटी सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकियों पर सीमा प्रहरियों के साथ मनाने के साथ जवानों की प्रमुख पेयजल की समस्या का अध्ययन किया और उसके समाधान के लिए जलदाय विभाग के अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीमा चौकी मुरार, नलका, अंगिया, सोमागेप, मुंगेर, 33 आर, 13 आर, किरारवाली, न्यू झालरिया, रोहिताश एवं खारा सीमा चौकी लगभग 14-15 चौकियों पर पहुंच कर सीमा क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने वहां पेयजल के लिए मौजूदा व्यवस्था की जानकारी ली तथा इस संबंध में की जाने वाली कार्रवाई के लिए सहायक अभियंता निरंजन मीना को निर्देश दिए। जिला कलक्टर के साथ बल के उपमहानिरीक्षक नरेश कुमार भी थे। उन्होंने चौकियों पर वृक्षारोपण किया एवं सीमा प्रहरियों को सीख दी कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण कर पूरे सीमा क्षेत्र को हरा-भरा बनाएं।