10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video Jaisalmer- छात्राओं ने बांधी दुपहिया वाहन चालकों को राखी, लिया हेलमेट पहनने का वचन

-यातायात नियमों की पालना के लिए नवाचार

2 min read
Google source verification

image

Jitendra Kumar Changani

Aug 08, 2017

जैसलमेर
.
जैसलमेर
में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमे की ओर से
रक्षाबंधन
पर्व पर नवाचार किया गया।
जैसलमेर
वृत्ताधिकारी नरेन्द्र कुमार दवे के निर्देशन में यातायात प्रभारी भाखरराम मय स्टाफ की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर बिना हेलमेट पहने आने वाले दुपहिया वाहन चालकों के राखी बंधवाकर हेलमेट पहनने का वचन लिया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की यह छोटी सी पहल है, जो कि हर व्यक्ति के लिए उसकी जिंदगी में अहमियत रखती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राखी बंधाकर वचन देने वाले दुपहिया वाहन चालक अब हेलमेट का तो उपयोग करेंगे ही, साथ ही दूसरों को भी समझाईश कर इसको पहनने को प्रेरित करेंगे।

पोकरण में भी हर्षोल्लास से मनाया रक्षा बंधन
पोकरण. कस्बे आसपास के क्षेत्र में भाई के अटूट प्यार का पर्व रक्षा बंधन सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ बजे तक ही शुभ मुहूर्त होने के कारण केवल ढाई घंटे तक युवतियों व महिलाओं की चहल पहल देखने को मिली। इस अवसर पर बहिनों ने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर, तिलक लगाकर व मुंह मीठा करवाया तथा उनके लिए सुख समृद्धि व प्रगति के लिए मंगलकामनाएं की। भाइयों ने भी श्रद्धानुसार भेंट देकर हर संभव उनकी मदद व सहयोग का भरोसा दिलाया। विभिन्न मोहल्लों में बहिनें नए वस्त्रों में सजधज कर हाथ में पूजा की थाली सजाकर अपने पीहर की तरफ जाती दिखाई दी। जिससे कस्बे में चहल-पहल रही। कई बाहर ब्याही बहिनों ने अपने पीहर आकर भाईयों के राखी बांधी, तो कई स्थानीय महिलाएं सुबह जल्दी अपने पीहर के लिए रवाना हुई, जिससे बसों में सोमवार को सुबह भीड़ देखने को मिली। गौरतलब है कि सुबह भद्राकाल होने के कारण राखी बांधने वाली बहिनों की कस्बे में चहल पहल नहीं दिखाई दी तथा दोपहर डेढ बजे बाद चंद्रग्रहण का सूतक लग जाने के कारण रक्षाबंधन का कार्य नहीं हो सका।
पुलिस को भी बांधे रक्षासूत्र
रक्षाबंधन का पर्व स्थानीय पुलिस थाने में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकेबास की बालिकाएं सोमवार को सुबह साढे 11 बजे पुलिस थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस उपनिरीक्षक तेजमालसिंह भाटी **** पुलिस अधिकारियों व जवानों को रक्षासूत्र बांधे तथा मुंह मीठा करवाया। पुलिस ने बालिकाओं को पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग व सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उपहार दिए। (का.सं.)
रामदेवरा. गांव में भाई के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहिनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामनाएं की। रक्षा बंधन को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल था। गांव के आसपास रहने वाली अधिकांश बहिनें एक दिन के अपने ससुराल से पीहर पहुंची तथा अपने भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा व उनका मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी। भाइयों ने भी बहिनों को उपहार देकर उनकी हरसंभव रक्षा व मदद का भरोसा दिलाया।
फलसूण्ड. गांव में सोमवार को भाई-बहिन के प्यार का प्रतीक पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहिनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी तथा उनसे आशीर्वाद लिया एवं उनके दीर्घायु व सुखमय जीवन की प्रार्थना की। शुभमुहुर्त में ब्राह्मणों ने भी अपने यजमानों के रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गांव में दिनभर चहल पहल देखने को मिली।
नोख. गांव आसपास क्षेत्र में सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में विशेष चहल-पहल देखने को मिली। दिनभर शुभ मुहुर्त में बहिनों ने अपने भाईयों का मुंह मीठा करवाकर रक्षासूत्र बांधे।







ये भी पढ़ें

image