जैसलमेर

इंदिरा गांधी नहर के 1254 से 1365 आरडी के बीच सभी नहरों में छोड़ा पानी

नाचना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर की 1254 से 1365 आरडी के बीच सभी नहरों में बुधवार दोपहर सिंचाई का पानी छोड़े जाने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026

नाचना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर की 1254 से 1365 आरडी के बीच सभी नहरों में बुधवार दोपहर सिंचाई का पानी छोड़े जाने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने इंदिरा गांधी नहर के 1365 हेड पर गत पांच दिनों से चल रहे धरने को समाप्त किया। किसानों ने बताया कि सिंचाई के पानी की मांग को लेकर गत पांच दिनों से किसान मायूस होकर इंदिरा गांधी नहर के 1365 हेड पर धरने पर बैठे थे।

बुधवार सुबह चार बजे सिंचाई का पानी नहरों में छोड़े जाने के बाद किसानों ने राहत सांस ली। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कप्तान कुमार मीणा रेगुलेशन विभाग खंड नाचना धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे और अवगत कराया कि अब सिंचाई का पानी सात दिन तक चलेगा, जिस पर किसानों ने धरना समाप्त किया।

एक सप्ताह से जलापूर्ति बंद, सूखे पशुकुंड

पोकरण क्षेत्र के गुड्डी गांव में गत एक सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह से बंद है। ऐसे में ग्रामीणों के साथ मवेशी का बेहाल हो रहा है। गर्मी की दस्तक के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के हालात उत्पन्न होने लगे है। गुड्डी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गत एक सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह से बंद है, जिसके कारण ग्रामीणों को महंगे दामों में पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। पशुकुंड भी सूखे पड़े है, ऐसे में मवेशी पानी की तलाश में जंगलों में भटक रहे है। इस संबंध में कई बार अवगत करवाने के बावजूद जलापूर्ति सुचारु करने को लेकर कोई कवायद नहीं की जा रही है।

Updated on:
18 Feb 2026 08:21 pm
Published on:
18 Feb 2026 08:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर