जैसलमेर

जलदाय कर्मचारी से अभद्रता का आरोप,गुस्साए कार्मिकों ने किया ऐसा,जानिए पूरी खबर

-जलदाय कर्मचारी से अभद्रता का आरोप
2 min read
Jul 07, 2018
Waterworks personnel Protested against Assault Personnel
जलदाय कर्मचारी से अभद्रता का आरोप,गुस्साए कार्मिकों ने किया ऐसा,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. जैसलमेर में जलदाय विभाग के कार्मिक से मारपीट के विरोध में विभागीय कर्मचारियों ने रोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि स्थानीय बीपी टैंक, जलदाय विभाग परिसर में गुरुवार को कुछ लोगों ने जलदाय कर्मचारी हरखलाल छंगाणी के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इस पर कर्मचारी संघ ने सभापति एवं नगरपरिषद आयुक्त के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने 24 घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करने की मांग की। शुक्रवार को सभी कर्मचारियों ने टूल डाउन हड़ताल कर पानी बंद करने के निर्णय लिया। कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया। हड़ताल पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नगरपरिषद आयुक्त ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस दौरान आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों ने संघ के पदाधिकारियों को आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त समय में यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो सभी कर्मचारी पुन: उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उच्च स्तरीय बैठक में वार्ता के लिए अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग जेपी जोरवाल, नगरपरिषद आयुक्त झब्बरसिंह, सहायक अभियंता आमिर हुसैन, सहायक अभियंता निरंजन मीणा, कनिष्ठ अभियंता देवीलाल भील, कनिष्ठ अभियंता हरीश जीनगर, प्रतिपक्ष नेता नगर परिषद आनंद व्यास, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी आजाद व्यास, अर्जुन सिंह चौहान, उम्मेश बिस्सा, सुरेश चूरा एव अमरचंद खत्री मौजूद रहे।

जर्जर हालत में विद्यालय का शौचालय
डाबला/बडोड़ा गांव . बडोड़ा गांव स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय बडोड़ा गांव में बना शौचालय जर्जर हालत में है। जानकारी के मुताबिक बालिका स्कूल में बने चार शौचालयों की दीवार नींव से लेकर सात फीट तक भरभराकर गिर चुकी है। बारिश या तूफान आने की स्थिति में भवन के गिरने की आशंका है। सरपंच और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है ।

Published on:
07 Jul 2018 05:28 pm