जैसलमेर

वेदर रिपोर्ट: और चढ़ा दिन का पारा, 32.6 डिग्री दर्ज

जैसलमेर में फरवरी का पहला पखवाड़ा बीतने से पहले गर्मी का मौसम लगातार अपनी ठोस उपस्थिति दर्ज करवाने लगा है। शनिवार को दिन में तेज धूप ने राहगीरों को पूरी तरह से गर्मी का अहसास करवाया।

less than 1 minute read
Feb 14, 2026

जैसलमेर में फरवरी का पहला पखवाड़ा बीतने से पहले गर्मी का मौसम लगातार अपनी ठोस उपस्थिति दर्ज करवाने लगा है। शनिवार को दिन में तेज धूप ने राहगीरों को पूरी तरह से गर्मी का अहसास करवाया।

मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया। जो एक दिन पहले शुक्रवार को क्रमश: 31.0 और 13.0 डिग्री रहा था। इस तरह से एक तरफ दिन में पारा लगातार उछाल मार रहा है, दूसरी ओर रात में भी सर्दी के तेवर निरंतर कमजोर हो रहे हैं।

दुकानों व प्रतिष्ठानों के बाद दिन में घरों में भी लोग पंखें चलाने लगे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहरी में खुले मार्ग पर पैदल चलने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। जानकारों के अनुसार यह सर्दी से सीधा गर्मी में प्रवेश वाला मामला लग रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में धूप की प्रखरता का दौर जारी रहेगा वहीं रात का पारा भी बढ़ोतरी की ओर रहने वाला है।

Published on:
14 Feb 2026 09:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर