जैसलमेर

वेदर रिपोर्ट: 30 किमी घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

स्वर्णनगरी में तेज हवाओं से मौसम की चाल बदल रही है।

less than 1 minute read
Mar 26, 2025

स्वर्णनगरी में तेज हवाओं से मौसम की चाल बदल रही है। इससे गर्मी के तेवरों में नरमी का रुख चल रहा है। बुधवार को जैसलमेर में करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम की हवाएं चली, इससे दोपहर बाद अंधड़ के हालात बन गए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। जो मंगलवार को क्रमश: 38.6 व 22.1 डिग्री रहा था। दोपहर बाद हवाओं के प्रवाह से गर्मी की तपिश में कमी आई लेकिन उससे पहले दिन की शुरुआत में धूप के तेवर तल्ख रहे। सैलानियों सहित आमजन को आवाजाही में परेशानियां आई। आगामी दिनों में भी पारे में गिरावट का धीमा दौर जारी रहने का अनुमान है। रात में भी तापमान कम होगा।

Published on:
26 Mar 2025 08:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर