जैसलमेर

Weather update: 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से प्रभावित जन-जीवन

जैसलमेर जिले भर में मौसम के रंग बदलने का दौर शुक्रवार को भी बदस्तूर जारी रहा। एक दिन पहले के मौसम की तुलना में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अलग नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही का क्रम बना रहा। दिन चढऩे के साथ ही आसमान साफ हो गया और तल्ख धूप ने गर्मी का अहसास कराया। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से जन-जीवन प्रभावित नजर आया।

less than 1 minute read
Apr 19, 2024
module: a; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 146.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~25: 0.0;

जैसलमेर जिले भर में मौसम के रंग बदलने का दौर शुक्रवार को भी बदस्तूर जारी रहा। एक दिन पहले के मौसम की तुलना में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अलग नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही का क्रम बना रहा। दिन चढऩे के साथ ही आसमान साफ हो गया और तल्ख धूप ने गर्मी का अहसास कराया। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से जन-जीवन प्रभावित नजर आया। दोपहर में गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि मुख्य मार्ग सूने दिखाई दिए। शहर के हनुमान चौराहा, कचहरी रोड, गांधी चौक, कलेक्टे्रेट मार्ग, गीता आश्रम मार्ग, जैन भवन मार्ग, सदर बाजार, गोपा चौक, गड़ीसर मार्ग, स्वर्णनगरी चौराहा सहित मुख्य मार्गों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। दिन भर धूप व छांव का असर शाम तक बना रहा। मौसम में आए बदलाव का असर आमजन की दिनचर्या में भी देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण दुकानदारों व राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे लोगों को भी व्यवस्थाओं को लेकर मशक्कत करनी पड़ी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का यही हाल देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.0 व न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published on:
19 Apr 2024 08:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर