ऐसा क्या दिखा सूखी खेजड़ी में कि पूरा शहर ही उमड़ गया ?

- पेड़ से निकली अजीब शाखाएं बनी कौतूहल
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2016, 9:59 PM IST
Khejadi
Khejadi

जैसलमेर. जैसलमेर शहर के एक मोहल्ले में लगी पुरानी खेजड़ी में अचानक से निकली शाखाएं लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गई। जानकारी के अनुसार दिन में एक महिला जब मंदिर के दर्शन करने जा रही थी, तभी पूरी तरह से सूख चुकी खेजड़ी के तने पर दो अजीब सी शाखाएं निकली देखी, तो उसने ये बात अपने रिश्तेदारों को और मोहल्लेवासियों को बताई। सूखी हुई खेजड़ी के तने से निकली दो अजीब शाखाओं की खबर शहर में तेजी से फैली और लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े। खेजड़ी में से निकले तने से हाथनुमा शाखाओं को देखने के लिए देर शाम तक लोगों का जमघट लगा रहा।

यहां लगी है खेजड़ी

जैसलमेर शहर के गूंदी पाड़ा में कईं सालों से एक खेजड़ी का पेड़ लगा हुआ है, जो समय के साथ अब सूख चूका है। जानकारों के अनुसार खेजड़ी को कुछ समय पहले ऊपर से काट दिया गया था। इसके बाद से इसमें कोई नई शाखा नहीं निकली थी, लेकिन सोमवार को जो शाखाएं निकली, उनमें हाथ व शेर के पंजे की आकृति बनी हुई थी। जब यह बात सोशल मीडिया पे वायरल हुई थी लोगों में उसे देखने की होड़ मच गई। दिन भर यह चर्चा का विषय बना रहा।

Published on: