जैसलमेर

Jaisalmer Crime news- ऐसा क्या किया इस युवक ने कि सेना के जवान की पत्नी ने खत्म ही कर दिया अपना जीवन

ससुर का आरोप- युवक ने घर में घुस की बहू से छेड़छाड़, तो की आत्महत्या, युवक से परेशान होकर विवाहिता ने की आत्महत्या- विवाहिता का पति सेना में है कार्यर
2 min read
Jaisalmer patrika
Jaislamer crime

पोकरण .पति देश की सेवा व सुरक्षा के लिए भारतीय सेना में तैनात है, ऐसे में वह घर में अकेली रहती थी, जिसका फायदा उठाने के लिए एक युवक रात में उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, लेकिन महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन तब भी बात नहीं बनी तो वह बिलखते हुए घर के परिसर में बने टांके में कूद कर अपनी अस्मत को बचा लिया।

लाठी थानांतर्गत खेतोलाई गांव में एक युवक से परेशान होकर विवाहिता ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का पति सेना में कार्यरत है तथा वह घर में अकेली ही रहती थी। विवाहिता के ससूर ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार मृतका के ससुर खेतोलाई निवासी किशनाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पुत्र महेश सेना में नौकरी करता है तथा उसकी पुत्रवधु लक्ष्मी अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली ही रहती है। जोधपुर जिले के भोजासर थानांतर्गत नोखड़ा निवासी नरेश पुत्र मामराज विश्नोई उसकी पुत्रवधु को मोबाइल पर परेशान करता था। शनिवार रात्रि में नरेश उसके घर आया तथा उसे परेशान करने लगा। इस पर वह चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर वह अपनी पत्नी के साथ उसके घर पहुंचा। इस दौरान नरेश यहां से भाग गया। कुछ ही देर में उसकी पुत्रवधु ने रात्रि करीब पौने 11 बजे घर के आगे स्थित टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला को परेशान करने व बार-बार फोन कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Jaisalmer patrika IMAGE CREDIT: patrika

ग्रामीणों ने की युवक की धुनाई
इस दौरान मौके पर कई ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने भागते हुए युवक को पकड़ लिया तथा जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार

लाठी थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि रात्रि में खेतोलाई से टेलीफोन से सूचना मिली कि एक युवक यहां निवास कर रही एक महिला के घर में घुसकर उसे परेशान कर रहा है। महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो वह युवक ग्रामीणों के साथ भी गाली गलौच व झगड़ा कर रहा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

Published on:
13 Nov 2017 11:08 pm