पोकरण क्षेत्र के युवाओं ने दिल्ली में चल रहे एनसीसी आरडीसी कैम्प के दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष गीतों की प्रस्तुति दी।
पोकरण क्षेत्र के युवाओं ने दिल्ली में चल रहे एनसीसी आरडीसी कैम्प के दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष गीतों की प्रस्तुति दी। मिरासी समाज के शौकत अली बेतीना ने बताया कि भैंसड़ा निवासी जाकबखां व मूलाना निवासी असलम खां दिल्ली में चल रहे आरडीसी कैम्प में भाग ले रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैम्प में भाग ले रहे युवाओं को अपने निवास पर भोज का निमंत्रण दिया। भोजन के दौरान जाकबखां ने प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष गीतों की प्रस्तुति दी। सुरीली आवाज में राजस्थानी लोकगीत प्रस्तुत करने पर प्रधानमंत्री ने युवाओं की हौसला अफजाई की। शौकत अली ने मिरासी समाज के लिए इसको गौरवशाली पल बताया। मुकेश खां मूलाना ने बताया कि समाज के युवाओं के बड़े स्तर पर पहुंचना और कार्यक्रम प्रस्तुत करना बड़ी उपलब्धि है। सामाजिक चौपाल सेवा संस्थान के अध्यक्ष पेंपोंखां व कोषाध्यक्ष डूंगरखां ने बताया कि इन युवाओं का वापिस पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।