जैसलमेर

यूको बैंक के खाताधारकों में भय – करोड़ों की हेराफेरी के मामले जैसलमेर मे भी

यूको बैंक के खाताधारकों में भय- करोड़ों की हेराफेरी के मामले जैसलमेर मे भी
less than 1 minute read
Nov 14, 2023
यूको बैंक के खाताधारकों में भय - करोड़ों की हेराफेरी के मामले जैसलमेर मे भी
यूको बैंक के खाताधारकों में भय - करोड़ों की हेराफेरी के मामले जैसलमेर मे भी

यूको बैंक और आइडीएफसी बैंक के सर्वर में तकनीकी खामी का फायदा उठा कर करोड़ों रुपए के किए गए घोटाले की खबरों से जैसलमेर स्थित यूको बैंक के खाताधारकों में चिंता के स्वर मुखर हो गए। अनेक लोगों ने बैंक प्रबंधन से इस संबंध में व्यक्तिगत व फोन पर सम्पर्क कर वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया। उनकी चिंता मुख्य रूप से यह है कि कहीं उनकी गाढ़ी कमाई का पैसा तो फर्जीवाड़ा करने वालों की वजह से फंस नहीं जाएगा या उनका तो नुकसान नहीं होगा। इस तरह का फर्जीवाड़ा जैसलमेर में भी सामने आने की जानकारी मिली है। गौरतलब है कि आइडीएफसी व यूको बैंक के सर्वर मर्ज होने के दौरान आइडीएफसी का सर्वर सही ढंग से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में इस बैंक के खाताधारक जब आइएमपीएस या यूपीआइ से यूको बैंक के खाताधारक को पैसा ट्रांसफर रह रहे थे तो उनके खाते से डेबिट नहीं होता वहीं यूको बैंक में क्रेडिट हो रहा था। लोगों ने इसका बेजा फायदा उठाते हुए दोनों बैंकों से पैसा निकालना शुरू कर दिया।

--------

Published on:
14 Nov 2023 08:19 pm