16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer: सीमा क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन शुरू, सरकारी जमीन पर बना धार्मिक स्थल जमींदोज

जैसलमेर. अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत प्रशासन ने घोटारू में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाया। हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भारत-पाक सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर करीब दो बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान धार्मिक स्थल सहित अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
2 min read
Google source verification
jaisalmer photo

जैसलमेर. अवैध निर्माणों को हटाता बुलडोजर।

जैसलमेर. अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के 50 किलोमीटर दायरे में सरकारी जमीनों को अतिक्रमणों व अवैध निर्माणों से मुक्त करवाने के अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत घोटारू क्षेत्र में पीला पंजा चला। इसने सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल सहित कुछ अन्य अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद जैसलमेर प्रशासन हरकत में आया और पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर घोटारू क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में करीब 2 बीघा जमीन को अतिक्रमण और अवैध निर्माणों मुक्त कराया गया। प्रशासन के अनुसार उक्त जमीन पोंग डेम विस्थापितों के लिए आवंटित थी। इस अवसर पर रामगढ़, तनोट, शाहगढ़ थाना पुलिस सहित पुलिस लाइन का भारी जाब्ता तैनात किया गया।

हिंगोले की ढाणी में कार्रवाई

घोटारू क्षेत्र के खारकी स्थित हिंगोले की ढाणी में सरकारी जमीन पर चारदीवारी बनाकर वहां धार्मिक स्थल निर्मित किया गया था। गत बुधवार सायं उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और अन्य राजस्व कार्मिकों की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। करीब 2 बीघा जमीन पर बने हॉल, बाथरूम और अन्य निर्माण को हटाया गया है। प्रशासन के अनुसार यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा के 50 किलोमीटर दायरे में आता है, इसलिए यह कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रशासनके अनुसार सरकारी और प्रतिबंधित जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। घोटारू क्षेत्र में 2 किमी जमीन अतिक्रमण मुक्त

नाचना क्षेत्र मेंदो जगहों पर चला पीला पंजा

नाचना. अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे नाचना क्षेत्र के ढाकलवाला और खारिया गांव में गुरुवार को राजरकबा में बने दो अलग-अलग स्थान पर अतिक्रमण पर प्रशासन का पीला पंजा चला। ऑपरेशन क्लीन के तहत राजरकबा में बना 5 साल पुराना अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसी सतर्क नजर आई।नाचना थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि नाचना क्षेत्र के ढाकलवाला और खारिया गांव में चक 6-9 केआरएम में राजरकबा में बने 5 साल पुराने अवैध अतिक्रमण को हटाया गया कार्रवाई के दौरान उपनिवेश विभाग के अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।