जालोर

ग्राम पंचायत के पास 42 लाख का बजट, फिर भी शुरू नहीं कर रहे नाले का निर्माण

नवनिर्मित सीसी रोड पर फैल रहा पानी, बदहाल हो रहा चौराहा, बिगड़ रहा सौंदर्य...
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2018, 12:23 PM IST
Drain
Gram Panchayat has budget of 42 lakhs, still not constructing a drain

आहोर. कस्बे में जोधपुर तिराहे से लेकर खारा तिराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत करोड़ों की लागत से डिवाइडरयुक्त सीसी रोड का निर्माण कार्य पूर्ण हुए कई दिन गुजर चुके है। लेकिन पानी निकासी को लेकर अब तक ग्राम पंचायत की ओर से सीसी रोड के दोनों तरफ नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जिससे घरों का पानी निकासी के अभाव में नवनिर्मित सीसी रोड पर फैल रहा है। जिसकी वजह से सीसी रोड को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा बारिश में यहां स्थिति ओर भी विकट बनने की आशंका रहेगी। यहां बारिश नाला निर्माण नहीं किया गया तो बारिश के दिनों में बरसाती पानी सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस जाएगा। इसके बावजूद ग्राम पंचायत की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि नाला निर्माण के लिए बजट भी ग्राम पंचायत में पड़ा है। गौरतलब है कि यहां जोधपुर तिराहे से लेकर खारा तिराहे तक नेशनल हाइवे की स्वीकृति के तहत करोड़ों की लागत से डिवाइडरयुक्त सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। सीसी रोड दोनों साइड से पूर्ण तैयार हो चुका है। निर्माण कार्य पूर्ण हुए भी कई दिन बीत चुके है। लेकिन अब तक नवनिर्मित सीसी रोड के दोनों तरफ से पानी की निकासी को लेकर कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है। जिसकी वजह से कस्बेवासियों को पानी निकासी की चिंता सता रही है। सीसी रोड के दोनों तरफ पानी की सुचारू निकासी को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से अब तक नाला निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। जबकि सीसी रोड बनकर तैयार भी हो चुका है। मजे की बात यह है कि नाला निर्माण के लिए 42 लाख की वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत की ओर से नाला निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा है। नाला निर्माण नहीं होने से सड़क किनारे दुकानों तथा घरों का पानी निकासी के अभाव में नवनिर्मित सीसी रोड पर फैल रहा है। जिससे जहां सीसी रोड क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है वहीं लोगोंं को आवागमन में परेशानी हो रही है।
दुकानोंं में पानी घुसने की आशंका
सीसी रोड चौड़ी तथा जमीन से काफी ऊंची बनने से दोनों तरफ स्थित दुकानें काफी नीचे हो गई है तथा रोड से इनकी दूरी भी कम हो गई है। ऐसे में नाला निर्माण नहीं होने पर बरसाती पानी दुकानों मेें घुसने की आशंका सता रही है।
ठेकेदार की ढिलाई...
नाला निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर ग्राम पंचायत के पूर्व ठेकेदार को निर्देश दिए हुए है। लेकिन उसके द्वारा लापरवाही बरतते हुए कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार को शीघ्र ही नाला निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए पाबंद किया जाएगा।
- मंजू मेघवाल, सरपंच, ग्राम पंचायत आहोर

Published on: