नई दिल्ली

जालोर : समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद शुरू

5 हजार 225 प्रति क्विंटल की दर से मंूग की खरीद प्रारम्भ
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2016, 9:26 PM IST
Feature image



जालोर. भारतीय खाद्य निगम की ओर से जालोर व भीनमाल कृषि उपज मण्डी में समर्थन मूल्य पर मंूग की खरीद शुरू की गई है। भारतीय खाद्य निगम के किस्म निरीक्षक भावेश सोनी ने बताया कि जालोर व भीनमाल कृषि उपज मण्डी में समर्थन मूल्य 5 हजार 225 प्रति क्विंटल की दर से मंूग की खरीद प्रारम्भ की गई है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अपनी कृषि उपज मूंग को बिक्री के लिए कृषि उपज मण्डी जालोर व भीनमाल में आएं। मंूग लाने से पूर्व ध्यान रखें कि मूंग साफ व सूखा हो, मंूग के दाने निर्धारित मात्रा से ज्यादा टूटे व सुकड़े नहीं हो, मूंग में किसी प्रकार का कीड़ा नहीं हो तथा केन्द्र सरकार की ओर से निर्धारित मापदण्डों में हो साथ ही मूंग बेचने के लिए गिरदावरी रिपोर्ट या किसान पास बुक, पहचान पत्र की फोटो प्रति जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र इत्यादि व बैंक पास बुक की छाया प्रति साथ लेकर आना होगा।

Published on: