29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MLC Election Result: मोदी की रैली में आए वे 10 लाख लोग कहां गए? वाराणसी में भाजपा की हार पर AAP ने उड़ाया मजाक

Sanjay Singh X Post: AAP सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि वाराणसी में दोबारा मतगणना के बाद भी बीजेपी को हार मिली और सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा 16,990 वोटों से जीत गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 29 Oct 2026, 3:13 PM IST

Sanjay Singh X Post

वाराणसी में भाजपा की हार पर AAP ने उड़ाया मजाक

Varanasi Election: देश में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चार राज्यों में विधान परिषद (MLC) की कुल 28 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं। अधिकांश सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। वहीं, यूपी में समाजवादी पार्टी 11 सीटों में 5 सीट पर जीत हासिल की है। अब सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बना है प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाला सीट। दरअसल, वाराणसी में भाजपा के उम्मीदवार को सपा ने मात दे दिया है, जिसे लेकर भाजपा पर विपक्ष की तरफ छींटाकशी की जा रही है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने BJP को हरा दिया। इसके साथ ही तंज भरे लहजे में सवाल करते हुए कहा कि 'मोदी की रैली में आए वे 10 लाख लोग कहां गए? क्या उन्होंने BJP को वोट नहीं दिया? या फिर SIR में उनके वोट हटा दिए गए? क्या यह बैलेट पेपर का असर है? बता दें कि उन्होंंने यह ट्वीट पार्टी के सांसद संजय सिंह के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है।

संजय सिंह का तंज

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। संजय सिंह ने दावा किया कि वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी को करारी हार का सामना करना पड़ा है और दोबारा मतगणना के बाद भी जीत नहीं मिली। उन्होंने पोस्ट में दावा किया कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा 16,990 वोटों से जीत चुके हैं। संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए लिखा कि 'ज्ञानू, जीत का प्रमाणपत्र दो- तुम्हारे बॉस हार गए हैं।'

कांग्रेस की हार पर सत्ता पक्ष का सवाल

देश में सभी MLC के 28 सीटों पर चुनावी परिणाम आने के बाद विपक्ष इसलिए खुश है कि उसकी सीटें आईं हैं और पीएम के क्षेत्र का उम्मीदवार हार गया है। तो वहीं, इस परिणाम से सत्ता पक्ष भी खुश है। दरअसल, भाजपा कांग्रेस को लपेटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उनका कहना है कि ईवीएम का रोना राने वाले अब बैलेट पेपर पर क्यों हार रहे हैं। बता दें कि पूरा चुनाव बैलेट पेपर हुआ है और किसी भी सीट पर कांग्रेस के उम्मदवारों को जीत नहीं मिला है।