इन 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मतदान हुआ था। अंतिम नतीजों में एनडीए ने 16 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को पांच सीटें मिलीं। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नागपुर में जीत दर्ज की, लेकिन कर्नाटक की चारों सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा।