जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ दिल्ली-NCR में पटाखे जलाने और हवा की गुणवत्ता पर उनके असर से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ कहा कि पटाखे जलाने पर प्रदूषण बढ़ेगा, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। हालांकि, इस टिप्पणी को पटाखों पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश नहीं माना जा सकता।