
Rajasthan monsoon 2023 Update : जालोर. जिले में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 7 जुलाई से जालोर में मानसून का दूसरा स्पेल शुरू होने वाला है। इधर, मानसून के दूसरे स्पेल से पहले जिले में 12 में से लगभग 7 बांध भर चुके है तो आहोर और जालोर औसत बारिश का आंकड़ा पार कर चुके है।
जिले में पिछले 10 साल के बारिश का औसम देखें तो जालोर व आहोर इस आंकड़े को पार कर चुका है। वहीं बाकी के क्षेत्र भी एक-दो बारिश में यह आंकड़ा पार कर सकते है। जिले में छोटे-बड़े कुल 12 बांध है। जिनमें करीब 7 बांध भर चुके है। वहीं नजर डालें बांकली बांध पर तो वह ओवरफ्लो चल रहा है। उसकी भराव क्षमता 6.40 मीटर है। वहीं जिले के सबसे बड़े बांडी सिणधरा बांध पर नजर डाले तो उसकी भराव क्षमता 7.65 मीटर है और वर्तमान में यह 7.40 मीटर भर चुका है। वहीं 4 जिले के 4 बांध पानी की एक बूंद के लिए भी तरस रहे है। जिसमें सरदारगढ़ बांध, कलापुरा बांध, बालसमंद बांध, जेतपुरा बांध शामिल है। वहीं चार बांध अलर्ट मोड पर है।
यह है अलर्ट मोड
सभी बांधों के भराव क्षमता से मानक अनुसार थोड़ा कम पानी के गेज को अलर्ट मोड पर रखा जाता है। ताकि उससे थोड़ा भी ज्यादा पानी आने पर आस-पास के निवासियों और उसके बहाव क्षेत्र में अलर्ट जारी किया जाता है तथा उस क्षेत्र को खाली करवा दिया जाता है। अलर्ट मोड पर आने के बाद उस बांध पर नियमित रूप से नजर रखी जाती है। जिले के चार बांध अलर्ट मोड तक पहुंच चुके है।
यहां औसत से ज्यादा
जालोर में औसत से अब तक 131 एमएम. अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं आहोर में 243 एमएम अधिक बारिश हो चुकी है। जिले में बारिश का औसत 543.68 है जबकि अब तक 436.75 एमएम. बारिश हो चुकी है।
बारिश की स्थिति.... (आंकड़े मिलीमीटर में)
स्थान-------- अब तक बारिश------- 10 साल का औसत
जालोर----------- 691------------------------- 559.80
आहोर-------------717---------------------------473.51
सायला-------------139---------------------------- 431.78
भीनमाल-----------301-----------------------------554.00
जसवंतपुरा---------491---------------------------- 664.10
सांचौर--------------382-----------------------------532.30
बागोड़ा------------306-----------------------------391.21
रानीवाड़ा----------467---------------------------- 742.70
चितलवाना----------465--------------------------नई तहसील
भाद्राजून--------------354--------------------- नई तहसील
यह है बांधों की स्थिति
बांध भराव क्षमता वर्तमान गेज
बांकली बांध 6.40 मी. 6.40 मी.
नोसरा नहर 2.70 मी. 2.40 मी.
चवरछा बांध 1.30 मी. 1.30 मी.
सरदारगढ़ बांध 1.00 मी. 0.00 मी.
कलापुरा बांध 2.15 मी. 0.00 मी.
बीठन बांध 5.87 मी. 4.57 मी.
बांडी सिणधरा बांध 7.65 मी. 7.40 मी.
बालसमंद बांध 2.50 मी. 0.00 मी.
वणधर बांध 3.70 मी. 3.25 मी.
जेतपुरा बांध 5.00 मी. 00.0 मी.
खेड़ा सुमेरगढ़ बांध 3.50 मी. 3.20 मी.
आकोली बांध 2.25 मी. 1.30 मी.