जम्मू

विधानसभा भंग करने की मांग दोहराते हुए बोले उमर अब्दुल्ला,भाजापा कर रही लोगो को भ्रमित

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) में विवाद पर उमर ने कहा अब तक पीडीपी के केवल तीन से चार सदस्य खुले तौर पर अपने नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करते नज़र आ रहे हैं और वैसे भी यह उनका आंतरिक मामला है...
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 12:40 PM IST
umar abdullah
umar abdullah

योगेश कुमार की रिपोर्ट...

(जम्मू): जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को सरकार गठन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया और राज्यपाल से जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग करने की अपनी मांग दोहराई।


पार्टी एक सुर अलग-अलग

अब्दुल्ला ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा पिछले कुछ दिनों से भाजपा के राज्य नेतृत्व ने सरकार गठन के लिए नए गठबंधन के साथ सरकार बनाने की इच्छा वयक्त की है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व कुछ और बोल रहा है। एक ही पार्टी के अलग-अलग सुर से लोग भ्रमित हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों को तोड़ने के प्रयास पर जवाब देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा की यह प्रश्न उन लोगों से पूछा जाना चाहिए, जो सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


पीडीपी सुलझाए अपनी आंतरिक कलह

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) में विवाद पर उमर ने कहा अब तक पीडीपी के केवल तीन से चार सदस्य खुले तौर पर अपने नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करते नज़र आ रहे हैं और वैसे भी यह उनका आंतरिक मामला है। पीडीपी नेतृत्व को इसे हल करना है। हमारी पीडीपी के निर्माण में कोई भूमिका नहीं थी और न ही हम इसके विघटन में पार्टी हैं। उमर ने सरकार गठन के लिए भाजपा में शामिल होने वाले कुछ एनसी सदस्यों पर अटकलों से इंकार कर दिया और कहा, "ये सभी ख़बरे बेबुनियाद है भाजपा से किसी ने मुझसे अभी तक कोई बात नहीं की।


तोड़ा तीन साल पुराना गठबंधन

बता दें कि जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी और पीडीपी के गठबंधन वाली सरकार थी। लगभग साढे तीन साल चलने के बाद भाजपा ने समर्थन वापस लेकर सरकार को भंग कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में कैबिनेट मंत्रियों के साथ की गई मीटिंग में गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया। निर्णय लेने के बाद इस बात की सूचना राज्यपाल को दी गई जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है। इसी बीच राज्य में किसकी सरकार बनेगी यह कयास लगाएं जा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All