जम्मू

पुलवामा:आतंकियों ने फिर पुलिसकर्मी को किया अगवा,इस माह में तीसरी बार किसी सुरक्षाकर्मी का हुआ अपहरण

यह पहली बार नहीं है जब आतंकियों की ओर से किसी सुरक्षाकर्मी को अगवा किया गया है। इससे पहले भी कई बार आतंकियों की ऐसी घिनौनी करतूतों की ख़बरें सामने आती रही है...

2 min read
Jul 28, 2018
terrorist file photo

(श्रीनगर):आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल इलाके में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) मुदासिर अहमद लोन को चैनात्तर स्थित उनके घर के पास से अगवा किया है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब उनके परिजनों से बात की तो उनका कहना है कि वह किसी रिश्तेदार के घर गए हुए हैं। वैद ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों को सावधानी बरतने की पहले ही एडवाइजरी जारी की गई थी। मुदासिर की ख्‍ाोज के लिए सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है।

पहले भी किया गया तीन सुरक्षाकर्मियों को अगवा


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आतंकियों की ओर से किसी सुरक्षाकर्मी को अगवा किया गया है। इससे पहले भी कई बार आतंकियों की ऐसी घिनौनी करतूतों की ख़बरें सामने आती रही है। जुलाई माह में ही इससे पहले तीन ऐसे मामले सामन आए जिसमे आतंकियों ने दो पुलिस जवान और सेना के एक जवान को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया।


बता दें कि यह इलाका हिजबुल मुजाहिदीन का गढ़ माना जाता है। हाल ही में कांस्टेबल सलीम शाह का भी उनके घर से पास से अपहरण कर लिया गया था। वह कुलगाम जिले में मुतालहामा इलाके में रहते थे। उनका शव 21 जुलाई को कुलगाम बरामद हुआ था।

इससे पहले 6 जुलाई को आतंकियों ने शोपियां के कचडूरा इलाके के निवासी जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल जावेद हमीद डार का भी अपहरण कर हत्या कर दी थी। उनका शव कुलगाम के परिवान में स्थानीय लोगों को मिला था।

आतंकियों ने सेना के जवान औरंगजेब की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स रेजिमेंट के जवान औरंगजेब का शव पुलवामा के गुस्सू गांव में बरामद किया गया था। अपहरण से पहले उनका एक वीडियो भी सामने आया था जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें

अमरनाथ यात्रा के लिए छड़ी मुबारक पूजा का शुभारंभ
Published on:
28 Jul 2018 07:24 pm
Also Read
View All