जमशेदपुर

पूर्व सांसद बागुन सुम्ब्रई की हालत नाजुक,टीमएच अस्पताल में चल रहा इलाज

बागुन सुम्ब्रई को डेढ़ महीने महीने सांस लेने में कठिनाई के बाद चाईबासा से जमशेदपुर में भर्त्ती कराया गया था...
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 4:40 PM IST
bagun sumbrai in hospital
bagun sumbrai in hospital

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...

(रांची): जमशेदपुर के टीएमएच में भर्त्ती पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बागुन सुम्ब्रई की तबीयत बिगड़ गयी है। गुरुवार रात से ही बागुन सुम्ब्रई के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चा होती रही। जिसके बाद टीएमएच द्वारा शुक्रवार को सुबह जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और अभी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।


पूर्व सीएम ने की परिजनों से मुलाकात

इस बीच जमशेदपुर में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा आज सुबह टीएमएच पहुंचे और बागुन सुम्ब्रई के परिजनों तथा अस्पताल के चिकित्सकों से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बाद में पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि उनकी हालत नाजुक गंभीर बनी हुई है, उम्र के अनुसार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सक लगातार स्वास्थ जांच में जुटे है।


इस समस्या से ग्रस्त है बागुन सुम्ब्रई

बागुन सुम्ब्रई को डेढ़ महीने महीने सांस लेने में कठिनाई के बाद चाईबासा से जमशेदपुर में भर्त्ती कराया गया था। इस बीच चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच में हृदय संबंधी अन्य कठिनाईयों के बारे में परिजनों को जानकारी दी और उसके बाद से लगातार उनका टीएमएच में ही इलाज जारी है।

कुछ ऐसा रहा राजनीतिक सफर

चाईबासा संसदीय सीट से छह बार सांसद और चार बार विधानसभा सदस्य रहे बागुन सुम्ब्रई एकीकृत बिहार में मंत्री भी रह चुके है, जबकि झारखंड बनने के बाद पहली विधानसभा में वे विधानसभा के प्रथम डिप्टी स्पीकर के पद पर भी रह चुके है। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता रहे बागुन सुम्ब्रई का स्वास्थ्य खराब रहने की सूचना मिलने पर पिछले दिनों जमशेदपुर दौरे के क्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की , वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी अस्पताल जाकर उनसे मिल सके।

सोशल मीडिया पर फैली निधन की अपवाहें

बागुन सुम्ब्रई के स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार को तरह-तरह की चर्चाएं होती रही, इस बीच शाम में वाट्सअप एवं अन्य सोशल मीडिया पर उनके निधन की भी खबर फैल गयी, बाद में उनके परिजनों और चिकित्सकों की ओर से इसका खंडन किया गया।

Published on: