11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राज्य की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, जानिए कैसे उठाए फायदा

Women Empowerment Scheme: झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता के साथ ₹20,000 तक का बिना गारंटी लोन देने जा रही है।

2 min read
Google source verification

महिलाओं को 20 हजार रुपये का लोन (AI Image)

Interest Free Loan for Womens: झारखंड सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी लाखों महिला लाभार्थियों को अब हर महीने मिलने वाली ₹2500 की सम्मान राशि के साथ-साथ ₹20,000 तक का बिना गारंटी बैंक लोन देने की तैयारी की जा रही है।

सरकार का उद्देश्य

सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित न रखकर उन्हें स्वरोजगार और स्थायी आय का अवसर प्रदान किया जाए। आइए जानते हैं कि महिलाओं को यह ₹20,000 कैसे मिलेगा और इसके लिए उन्हें क्या करना होगा।

बिना गारंटी मिलेगा लोन

राज्य सरकार इस नई पहल के तहत मंईयां सम्मान योजना की पात्र महिलाओं को बैंकों के माध्यम से अधिकतम ₹20,000 तक का माइक्रो लोन उपलब्ध कराएगी। सबसे खास बात यह है कि इस लोन के लिए किसी प्रकार की गारंटी या जमानत की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार खुद बैंकों को लोन सुरक्षा का आश्वासन देगी, जिससे महिलाओं को आसानी से लोन मिल सकेगा।

किस्त जमा न करवा पाने पर क्या?

यदि किसी वजह से लाभार्थी महिला समय पर लोन की किस्त जमा नहीं कर पाती है, तो सरकार द्वारा हर महीने भेजी जाने वाली ₹2500 की सम्मान राशि से किस्त का समायोजन किया जाएगा। इससे बैंकों को किसी प्रकार के नुकसान का खतरा नहीं रहेगा और योजना का क्रियान्वयन भी सुचारु रूप से होगा।

वित्त विभाग और बैंकों के बीच बनी सहमति

इस योजना को लागू करने के लिए झारखंड सरकार के वित्त विभाग और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के बीच सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। हाल ही में हुई बैठक में बैंकों ने इस पहल में सहयोग देने की हामी भर दी है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अहम फैसला

सरकार का मानना है कि महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए पूंजी मिलने से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। महिलाएं सिलाई, पशुपालन, किराना दुकान, कृषि आधारित कार्य या अन्य लघु उद्योग शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

एक ही परिवार की सभी पात्र महिलाओं को मिलेगा लाभ

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि एक ही परिवार में मंईयां सम्मान योजना की एक से अधिक पात्र महिलाएं हैं, तो प्रत्येक महिला को अलग-अलग ₹20,000 का लोन मिलेगा। यानी योजना का लाभ हर पात्र महिला को मिलेगा, चाहे वह एक ही घर में रहती हो या अलग-अलग।

51 लाख महिलाओं को मिल रहा फायदा

वर्तमान में मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की करीब 51 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है। इस योजना पर राज्य सरकार लगभग ₹1250 करोड़ रुपये प्रति माह खर्च कर रही है। यह योजना मुख्य रूप से 50 से 60 वर्ष की महिलाओं को कवर करती है।

लोन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • योजना से जुड़ा पंजीकरण प्रमाण
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज (बैंक के निर्देशानुसार)