जमशेदपुर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में झारखंड को मिला बेस्ट परफार्मिंग स्टेट का पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को सौंप पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई...  

less than 1 minute read
cp singh and president ram nath kovind
cp singh and president ram nath kovind

(रांची,जमशेदपुर): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों और शहरों के प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट का दूसरा पुरस्कार मिला। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में साफ शहरों की सूची में टॉप 20 में झारखंड का एकमात्र शहर जमशेदपुर अपना स्थान बना पाया। जमशेदपुर को पंद्रहवा स्थान मिला। जबकि रांची 46वें स्थान पर रहा। नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह ने राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त किए।

सीएम ने आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वच्छता के क्षेत्र में झारखण्ड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिलने तथा पूरे राज्य के विभिन्न शहरों को विभिन्न कैटेगरी में 07 अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके प्रयासों से ही झारखण्ड ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों को मिले यह पुरस्कार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार के अलावा रांची को बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का पुरस्कार, पाकुड़ को ईस्ट जोन में सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार, चतरा को ईस्ट जोन में बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का पुरस्कार, ईस्ट जोन में गुमला को बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज अवॉर्ड , फुसरो को ईस्ट जोन में बेस्ट सिटी इन सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट का सम्मान, साहिबगंज को बेस्ट गंगा टाउन केटेगरी में तृतीय पुरस्कार, चक्रधरपुर को बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का अवार्ड का अवार्ड मिला है।

Published on:
06 Mar 2019 08:27 pm