जांजगीर चंपा

एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने कहा कोरोना से बचने धोते रहो हाथ

कार्यक्रम में पहुंची थीं महिमा
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2020, 7:15 PM IST
एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने कहा कोरोना से बचने धोते रहो हाथ
एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने कहा कोरोना से बचने धोते रहो हाथ

रायपुर. बैंक ने अपने 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किया। शनिवार शाम डीडी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड फिल्म स्टॉर महिमा चौधरी भी पहुंची। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी फिल्म के गाने अक्सर इस दुनिया में डांस परफार्म किया। उनके डांस को देखकर दर्शक तालियां बचाते रहे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

पत्रिका से खास बातचीत में महिमा ने कहा कि रायपुर आकर अच्छा लगता है। यहां के लोग काफी मेहनती और प्यारे हैं। उन्होंने रायपुर के लोगों से बॉलीवुड डायरेक्टर को चि_ी लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि चि_ियां लिखकर डायरेक्टर्स से कहें कि महिमा चौधरी को लेकर एक बढिय़ा से कैरेक्टर लिखें और उन्हें वह रोल दें। उन्होंने वेब सिरीज के बारे में कहा कि जो वह करना चाहती हैं उस तरह तरह का काम नहीं आ रहा है। जब वैसा काम आएगा तो वह वेब सिरीज में भी रोल करेंगी। इस दौरान उन्होंने नेपाली लैंग्वेज में बात करने के साथ ही गाना भी गाया। उन्होंने कहा कि बाम्बे में वह अक्सर अपनी बहन के साथ नेपाली में ही बात करती हैं। उन्होंने कहा कि वह खाने की बहोत शौकीन हैं और जिस भी राज्य जाती हैं वहां की डिश जरूर टेस्ट करती हैं। कोरोना को लेकर उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों को आने से रोकें, क्योंकि यह वायरस बाहर से ही आ रहा है।

कोरोना से भयभीत महिमा ने हाथ धोने की दी सलाह

रायपुर एयरपोर्ट उतरते ही कोरोना से भयभीत महिमा ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया। वह सीधे होटल पहुंची और जो भी लोग उनसे मिलने पहुंचे वह उनसे हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करती नजर आईं। डीडी आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने सभी लोगों को को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रायपुर आकर एक बात अच्छी लगी कि यहां कोरोना का प्रकोप बाकी राज्यों से कम है। महाराष्ट्र तो पूरी तरह से बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को धोएं या फिर सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

Updated on:
15 Mar 2020, 7:15 PM IST
Published on: