जांजगीर चंपा

कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में बैंकों का योगदान सराहनीय : डॉ. पाटील

स्व. जीडी बिड़ला की 125वीं जयंती पर यूको बैंक द्वारा हिन्दी व्याख्यानमाला आयोजित
2 min read
कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में बैंकों का योगदान सराहनीय : डॉ. पाटील
कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में बैंकों का योगदान सराहनीय : डॉ. पाटील

रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके पाटील ने कहा है कि देश के आर्थिक विकास विशेषत: कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने समावेशी ग्रामीण विकास के लिए कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह व्यवस्था में सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. पाटील यूको बैंक के आंचलिक कार्यालय, रायपुर द्वारा बैंक के संस्थापक स्व. जीडी बिड़ला की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हिन्दी व्याख्यानमाला 'भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का महत्व व सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों का योगदानÓ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान यूको बैंक प्रबंधन द्वारा डॉ. पाटील को यूको जीडी बिड़ला सम्मान प्रदान किया गया।डॉ. पाटील ने अपने व्याख्यान में कहा कि कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की आधारशिला है, यह न केवल देश की दो-तिहाई आबादी की आजीविका का प्रमुख साधन है बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और जीवनशैली का आईना भी है। उन्होंने कहा कि भारत में कृषि क्षेत्र का काफी विकास हुआ है किन्तु खेती में बढ़ती उत्पादन लागत एवं घटते मुनाफे के कारण युवाओं का झुकाव खेती की ओर कम होता जा रहा है। एसे में कृषि आधारित व्यवसायों को रोजगार के विकल्प के रूप में अपनाया जा सकता है। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं राष्ट्रीय पारिस्थितिकी केन्द्र नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. डीके मरोठिया ने कहा कि देश में इस समय बैंकिंग क्षेत्र संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कृषि, अर्थशास्त्र एवं बैंकों के परिपेक्ष्य में स्व. जीडी बिड़ला के जीवन दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में जनकल्याण की नीति सर्वाेपरि रहनी चाहिए। उन्होंने देश की आर्थिक खुशहाली में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के योगदान को रेखांकित करते हुए बैंकिंग प्रणाली में मूल्यपरक कार्यसंस्कृति एवं कार्यक्षमता बढ़ाने पर बल दिया।यूको बैंक के उप महाप्रबंधक सत्यरंजन पंडा ने भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के योगदान पर प्रभाव डाला तथा बैंकों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की। समारोह को कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. एसएस राव तथा कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. एस पटेल ने भी संबोधित किया। यूको बैंक कृषक नगर शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रणव कुमार पाणिग्रही ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Published on:
15 Mar 2020 07:08 pm
Also Read
View All
Old Man Fights For Life: रातभर खेत में जिंदगी से जूझता रहा बुजुर्ग, सुबह ग्रामीण बने फरिश्ता, जानें जांजगीर-चांपा का पूरा मामला

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव! सक्ती के छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, पुलिस लगा रही सच का पता

जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत