जांजगीर चंपा

घर में घुसा पटाखा, नसीहत दी तो बढ़ गया विवाद, फिर पुरुष के सिर में 19 तो महिला के सिर में 11 टांके लगे

- दोनों को गंभीर अवस्था में बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है
less than 1 minute read
घर में घुसा पटाखा, नसीहत दी तो बढ़ गया विवाद, फिर पुरुष के सिर में 19 तो महिला के सिर में 11 टांके लगे
घर में घुसा पटाखा, नसीहत दी तो बढ़ गया विवाद, फिर पुरुष के सिर में 19 तो महिला के सिर में 11 टांके लगे

जांजगीर-अफरीद. सारागांव थानांतर्गत ग्राम कमरीद में गुरुवार को घर में पटाखे की लौ घुसने के विवाद पर चार लोगों ने दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से दंपती के सिर में गंभीर चोटें आई है। पुरूष के सिर में जहां १९ तो पत्नी के सिर में ११ टांका लगे हैं। दोनों को गंभीर अवस्था में बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

सारागांव पुलिस के अनुसार गुरुवार को गोवर्धन पूजा के दौरान गांव के शिवा कंवर, कृष्णा कंवर, विष्णु कंवर, लल्लू कंवर पटाखा जला रहे थे। पटाखे की लौ फिरन कश्यप के घर में घुस गया। जिसे फिरन कश्यप ने पटाखा को सुरक्षित तरीके से जलाने की नसीहत दी। इससे शिवा कंवर व उसके साथी का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। शिवा कंवर व उसके साथी घर में घुसकर लाठी डंडे से फिरन कश्यप व उसकी पत्नी फूल बाई की जमकर पिटाई कर दी। फिरन के सिर में १९ तो पत्नी के सिर में ११ टांके लगे हैं।

दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिरन की रिपोर्ट पर शिवा कंवर, कृष्णा कंवर, विष्णु कंवर, लल्लू कंवर सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा २९४, ५०६, ३२३, ३४ के तहत जुर्म दर्ज किया है। सारागांव थाना प्रभारी चुन्नू तिग्गा ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जा सकती है। क्योंकि चोंट की प्रकृति गंभीर है। इस मामले में धारा ३०७ भी लग सकता है।

Published on:
11 Nov 2018 01:24 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने