जांजगीर चंपा

CG Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, परिजनों ने शव रखकर 5 घंटे किया चक्काजाम

CG Accident: दर्दनाक सड़क हादसा में एक शिक्षक की मौत हो गई है। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक रघुनंदन चंद्रा (42) चंद्रा ग्राम सुखदा निवासी की मौत हो गई।

less than 1 minute read
सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत (photo source- Patrika)

CG Accident: जांजगीर जिले के सक्ती के थाना डभरा क्षेत्र अंतर्गत डभरा से खरसिया मुख्य सड़क मार्ग के लक्ष्मणभाठा में 12 फरवरी को सुबह 10 बजे के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसा में एक शिक्षक की मौत हो गई है।

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक रघुनंदन चंद्रा (42) चंद्रा ग्राम सुखदा निवासी की मौत हो गई।शिक्षक रघुनंदन चंद्रा ग्राम ठनगन के स्कूल में व्याख्याता के रूप में पदस्थ थे। वे सरकारी काम से घर से डभरा आ रहे थे।

जैसे ही लक्ष्मणभाठा के पहुंचे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में शिक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर शव रखकर 5 घण्टा चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था।

Published on:
13 Feb 2026 01:03 am
Also Read
View All