17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vedanta Plant Blast: वेदांता प्लांट हादसे में 17 मजदूरों की मौत, मृतकों की सूची जारी, चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कही यह बात

Vedanta Plant Blast Update: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 17 मौतें हो चुकी हैं, जबकि कई अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

3 min read
Google source verification
Vedanta accident update: वेदांता पवार प्लांट हादसा अपडेट, बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

वेदांता पवार प्लांट में हादसे के बाद की तस्वीर (Photo Patrika)

Vedanta Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को हुए एक बॉयलर ट्यूब ब्लास्ट में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 की मौके पर ही जान गई, जबकि 6 की मौत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, 5 की जिला अस्पताल रायगढ़ और 2 की रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

बॉयलर फटने से 17 की मौत

  • रितेश कुमार, सोनबरसा, बिहार
  • अमृत लाल पटेल, सक्ती, छत्तीसगढ़
  • ठांडा राम लहरे, सक्ती, छत्तीसगढ़
  • तरुण कुमार ओझा, धनबाद, झारखंड
  • आकिब खान, दरभंगा, बिहार
  • सुरसांता जना, पूर्व मिदनापुर, पश्चिम बंगाल
  • अब्दुल करीम, बोकारो, झारखंड
  • उदयभान सिंह यादव, रायगढ़, छत्तीसगढ़
  • शेख सेफुद्दीन, पूर्व मिदनापुर, पश्चिम बंगाल
  • पप्पू कुमार, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश
  • अशोक परहिया, पलामू, झारखंड
  • मानस गिरी, पूर्व मिदनापुर, पश्चिम बंगाल
  • बुजेरा कुमार, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश
  • रामेश्वर महलिंग, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
  • कार्तिक महतो, पीरी, पश्चिम बंगाल
  • नदीम अंसारी, कानपुर
  • शिवनाथ मुर्मू, पीरी, पश्चिम बंगाल

अनिल अग्रवाल ने जताया दुःख

हादसे की खबर मिलते ही वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दुख जताते हुए लिखा, "छत्तीसगढ़ के सिंगीतराई प्लांट में हुए दुखद हादसे से गहरा दुख हुआ है.इस हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति मेरा परिवार है। आपके आंसू मेरे हैं, आपका दर्द मेरा है। हमारा पूरा सहयोग, हर तरह से आपके साथ है।" उनके इस मैसेज ने यह साफ कर दिया है कि इस दुखद हादसे से वे बेहद आहत हैं। कंपनी इस मुश्किल वक्त में कर्मचारियों के परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित हर व्यक्ति उनके परिवार जैसा है और मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।

Vedanta Plant Blast: हादसे में कुल 36 लोग झुलसे

हादसे में कुल 36 लोग झुलस गए हैं, जिनमें से 18 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। फिलहाल 4 मृतकों की पहचान ठंडाराम, पप्पू कुमार, अमृत लाल पटेल (50) और उत्तर प्रदेश के बृजेश कुमार के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सक्ती पावर प्लांट ब्लास्ट हादसे पर शोक जताया। राष्ट्रपति भवन के एक्स अकाउंट से लिखा गया, ‘छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक पावर प्लांट में लोगों की मृत्यु के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

Vedanta Plant Blast: बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

बताया जा रहा है कि प्लांट में करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। बॉयलर की पाइपलाइन फटने से सभी मजदूर इसकी चपेट में आ गए। बुधवार सुबह 9 बजे तक प्रबंधन ने 14 मजदूरों की मौत की पुष्टि की थी, जबकि बाद में मौत का आंकड़ा बढ़कर 17 हो गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों की संख्या लगभग 20 बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

वेदांता पावर प्लांट से जुड़ी और भी है खबरें..

बॉयलर यूनिट में विस्फोट का 30 दिन में रिपोर्ट से खुलेगा राज, SDM डभरा करेंगे जांच, जल्द सामने आएगा सच....पढ़ें पूरी खबर

वेदांता पावर प्लांट में 14 मजदूरों की मौत! PM मोदी ने जताया शोक, जानें कैसे हुआ इतना बड़ा औद्योगिक हादसा?... पढ़ें पूरी खबर

Vedanta accident update: वेदांता पवार प्लांट हादसा अपडेट, बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल...पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग