14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vedanta accident update: वेदांता पवार प्लांट हादसा अपडेट, बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

Vedanta accident update: दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

3 min read
Google source verification
Vedanta accident update: वेदांता पवार प्लांट हादसा अपडेट, बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

वेदांता पवार प्लांट में हादसे के बाद की तस्वीर (Photo Patrika)

Vedanta accident update: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के वेदांता पवार प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट के भीतर अचानक तकनीकी खराबी के चलते दोपहर करीब 2 बजे बायलर फट गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई, जिससे कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल 18 लोगों को ईलाज के लिए रायगढ़ के जिंदल फोर्टिज हॉस्पिटल में लाया गया जहां उपचार के दौरान 6 मजदूरों ने दम तोड़ दिया बाकि 4 मजदूरों की मौत प्लांट में मौके पर हो गई। इसके साथ ही 12 घायलों की हालत भी गंभीर है। मजदूर 80% झुलस गए हैं। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। प्रशासन और कंपनी प्रबंधन पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के तुरंत बाद जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। वर्तमान में राहत कार्य जारी है और प्रशासन मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटा है। मुख्यमंत्री कार्यालय भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बॉयलर की ट्यूब फटना माना जा रहा है।

हालांकि, इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और मजदूरों के परिजनों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा इंतजामों को लेकर लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही थी। प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्लांट के बाहर परिजनों का हंगामा

आपको बता दे वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों के परिजन प्लांट गेट के बाहर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

पावर प्लांट के प्रवक्ता ने कहा

वेदांता पावर प्लांट के प्रवक्ता ने कहा है 14 अप्रैल 2026 की दोपहर को, हमारे सिंगही तराई प्लांट की एक बॉयलर यूनिट में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। इस घटना में हमारे सब-कॉन्ट्रैक्टर NGSL के कर्मचारी शामिल थे, जो इस यूनिट का संचालन और रखरखाव करते हैं। हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि इस घटना से प्रभावित सभी लोगों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सहायता और उपचार मिले।

हम घायलों को पूरा सहयोग दे रहे हैं और चिकित्सा टीमों तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम घटना के विवरण का पता लगाने की प्रक्रिया में हैं, और हमारे पार्टनर तथा संबंधित अधिकारियों के समन्वय से एक विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। इस कठिन समय में, हमारी संवेदनाएं और गहरी सहानुभूति प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि जब तक हम सत्यापित जानकारी जुटा रहे हैं, तब तक आप अपना सहयोग और समय दें।’

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा- पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे और घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दस महंत ने कहा