14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: वेदांता पवार प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 9 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News: प्लांट में लगे बॉयलर के अचानक फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

2 min read
Google source verification
Breaking News: वेदांता पवार प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

वेदांता पवार प्लांट में भीषण हादसा (photo Patrika)

Breaking News: छत्तीसगढ़ में स्थि वेदांता पवार प्लांट में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्लांट के भीतर अचानक तकनीकी खराबी के चलते अफरा-तफरी मच गई, जिससे कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है, जबकि घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और कंपनी प्रबंधन पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। इस हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वेदांता पावर प्लांट में रोजाना की तरह सामान्य कामकाज चल रहा था। दोपहर करीब 2 बजे अचानक बॉयलर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस, दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

कई मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

ब्लास्ट के कारण कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्लांट के आसपास काम कर रहे अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया।

प्रशासन द्वारा प्लांट परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बॉयलर ब्लास्ट के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। तकनीकी खराबी, रखरखाव में लापरवाही या दबाव बढ़ने जैसी संभावनाओं पर जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया जा सकता है, ताकि ब्लास्ट के सही कारणों का पता लगाया जा सके। घायलों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पतालों में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों और प्लांट संचालन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।