
युवती राजनांदगांव से गिरफ्तार ( Photo - Patrika )
janjgir champa news: जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि महिला ने चुपके से युवक के निजी फोटो लेकर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसके एवज में महिला पैसे की डिमांड कर रही थी। लगातार फोन पर धमकी मिलने के बाद इससे परेशान होकर युवक ने जहर का सेवन कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजनांदगांव जिले की एक महिला उसे मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर सार्वजनिक करने की धमकी दे रही थी और पैसों की मांग कर रही थी। इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। (janjgir champa news) युवक पिछले सात दिनों से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में सामने आया कि पीडि़त और आरोपी महिला एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
करीब 12-15 दिन पहले महिला ने पीड़ित के निजी फोटो उसके और उसके परिवार के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। लगातार प्रताडऩा से परेशान होकर पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया। प्रकरण में धारा 308 (2) बीएनएसए 67 आईटी एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस दल ने आरोपी महिला को राजनांदगांव से पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म स्वीकार किया, इसके बाद उसका मोबाइल जब्त कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Updated on:
08 Jun 2026 07:25 pm
Published on:
08 Jun 2026 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
