जांजगीर चंपा

CG News: भाजपा प्रत्याशी का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर

CG News: नगरीय निकाय चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। इस बीच बीजेपी के लिए दुखद खबर सामने आई है। दरअसल बीजेपी प्रत्याशी का अस्पताल में निधन हो गया…
less than 1 minute read
CG News

CG News: छत्तीसगढ़ में जारी चुनाव प्रचार के बीच बीजेपी के लिए दुखद खबर सामने आई है। यहां जांजगीर चांपा में नगर पंचायत नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी की मौत हो गई है। वह वार्ड 14 से पार्षद प्रत्याशी थी। मौत के बाद नपं में शोक की लहर है। बताया गया कि सिजेरियन डिलवरी के बाद टांकों में सूजन आ जाने से पीड़ित महिला का उपचार चल रहा था। करीब 1 महीने के बाद बीती रात निधन हो गया।

CG News: 25 दिन पहले हुआ था सिजेरियन ऑपरेशन

नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 14 भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर गर्भवती थी। 25 दिन पूर्व उनका सिजेरियन ऑपरेशन से जचकी कराई गई। उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद घर आ गई थी। इसी दौरान घर पर सीमामनी को असहनीय दर्द हुआ। फिर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पता चला कि ऑपरेशन के बाद उनके टांकों में सूजन आ गई हैं। इससे उनकी तबीयत बिगडऩे लगी।

स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की रविवार शाम मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके पहले सीमामनी दिवाकर नवागढ़ वार्ड 3 से से पार्षद थी। इस बार वार्ड 14 से भाजपा की प्रत्याशी थी, व चुनाव की तैयारी चल रही थी। मौत के वार्ड में सन्नाटा पसर गया है।

Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह